तीन दिवसीय रोवर्स रेंजर प्रशिक्षण का हुआ समापन - TOURIST SANDESH

Breaking

गुरुवार, 23 अप्रैल 2026

तीन दिवसीय रोवर्स रेंजर प्रशिक्षण का हुआ समापन

 तीन दिवसीय रोवर्स रेंजर प्रशिक्षण का हुआ समापन 


कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में चल रहे तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया है। समापन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के प्राचार्य, प्रोफेसर डीएस नेगी,  प्रोफेसर रमेश सिंह चौहान,  प्रोफेसर प्रवीन जोशी थे। प्रशिक्षण के अंतिम दिन के प्रथम सत्र में  महाविद्यालय की रेंजर्स प्रभारी डॉ सुषमा भट्ट थलेड़ी ने  प्रतिभाग कर रहे रोवर्स रेंजर को  अनुशासन के साथ प्रशिक्षण  लेने तथा कार्यक्रम की समस्त जानकारी से अवगत कराया। प्रशिक्षक शांति रतूड़ी ने  रोवर्स रेंजर को तम्बू निर्माण, मंकी ब्रिज, गैजेट  बनाने की जानकारी दी। प्रशिक्षक  रूप चंद्र लखेड़ा  ने मचान बनाने की जानकारी के साथ ही उन्हें बेडेन पावेल  के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला।  दोनों प्रशिक्षकों  शांति रतूड़ी, रूप चंद्र लखेड़ा ने कैम्प से जुड़े अपने अनुभव  रोवर्स रेंजर्स के साथ साझा किये तथा आधारभूत सिद्धांतो से अवगत कराया।  प्रतिभागियो को रोवर्स रेंजर्स को दीक्षा दी गयी। रोवर्स प्रभारी डॉ जूनीश कुमार ने रोवर्स रेंजर्स को  शुभकामनायें प्रेषित की।  जिला  आयुक्त रोबर्स रेंजर शांति रतूड़ी  ने प्रतिभागियों को बिगनर्स कोर्स तक ही सीमित न रहकर निपुण राष्ट्रपति पुरस्कार तक प्रतिभाग करने को गंभीरता से प्रयास करने की सलाह दी। कार्यक्रम में प्रोफेसर आशा देवी, डॉ सुरेश आर्य,  डॉ नीता भट्ट, डॉ सुरभि मिश्रा, डॉ जेसी भट्ट,  डॉ रंजना सिंह, डॉ प्रियंका अग्रवाल, डॉ ऋचा जैन, डॉ रोशनी असवाल, डॉ  नवरत्न सिंह,  डॉ संदीप कुमार, डॉ  हिमांशु, अरविन्द दुदपुड़ी, राकेश कुमार आदि शामिल थे।

 कार्यक्रम का संचालन आशीष काला  ऐश्वर्या जदली ने सयुंक्त रूप से किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें