रोबर्स- रेंजर्स के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन विभिन्न आसनों की दी जानकारी
कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में चल रहे तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन के प्रथम सत्र में जिला आयुक्त पौड़ी, शांति रतूड़ी द्वारा रोबर्स- रेंजर्स को बेडन पावेल के 6 व्यायाम (BP VI ) करवाये गये। ध्वज शिष्टाचार के साथ प्रशिक्षण आगे बढ़या गया। डॉ अनुपम कोठरी द्वारा मेंटल और फिजिकल बैलेस के लिये बिभिन्न आसन जिसमें तड़ासन, वृक्षासन, गरुड़ासन, मंडूकासन, ब्रजासन आदि रोबर्स-रेंजर्स को सिखाये। साथ ही मानसिक, सामाजिक, आध्यात्मिक प्रभाओं के बारे में भी जानकारी दी। शिविर के दूसरे दिन संग़ठन के बारे में जानकारी दी गयी साथ ही झंडा प्रार्थना नियम प्रतिज्ञा, बयां हाथ मिलाना, सेल्यूट तथा झंडे के प्रकार बताये गये। द्वितीय सत्र में रोबर्स / रेंजर्स को जिला आयुक्त रोबर्स रेंजर्स शांति रतूड़ी द्वारा प्राथमिक उपचार के बारे में जानकारी दी गयी। जिसमें विभिन्न प्रकार की पट्टीयां, स्ट्रेक्चर निर्माण के बारे में बताया। प्रशिक्षक रूप चंद्र लखेड़ा ने विभिन्न प्रकार की गांठों की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान रोबर्स रेंजर्स को वर्तमान समय में बिगनर्स कोर्स की अहम भूमिका से अवगत कराया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में रेंजर्स प्रभारी डॉ सुषमा भट्ट, रोबर्स प्रभारी डॉ जुनिश कुमार, डॉ भगवत सिंह रावत, डॉ सुरभि मिश्रा, डॉ जेसी भट्ट, डॉ नंदी गड़िया, डॉ मीनाक्षी वर्मा, डॉ सुनीता नौटियाल, डॉ मनोरथ प्रसाद नौगाई, डॉ अजीत सिंह, डॉ संदीप कुमार, डॉ एसके गुप्ता, डॉ प्रीति रानी, डॉ अंशिका बंसल, डॉ डीके मौर्य, अरविन्द दुदपुड़ी, राकेश कुमार तथा समस्त प्रतिभागी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें