रोवर्स-रेंजर इकाई का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू - TOURIST SANDESH

Breaking

मंगलवार, 21 अप्रैल 2026

रोवर्स-रेंजर इकाई का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

 रोवर्स-रेंजर इकाई का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू 




कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में रोवर्स /रेंजर इकाई कोटद्वार  क़े तत्वाधान में  तीन दिवसीय बिगनर्स कोर्स का  शुभारंभ हुआ। महाविद्यालय क़े प्राचार्य  प्रोफेसर डीएस नेगी  ने माँ सरस्वती क़े  चित्र पर पुष्प अर्पित  तथा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया।  साथ ही  उन्होंने सभी रोबर्स रेंजर को शुभकामनायें प्रेषित करते हुए पूर्ण निष्ठा से प्रशिक्षण को पूरा करने के लिये प्रेरित किया। इसमें प्रशिक्षक के रूप में जिला गाइड आयुक्त पौड़ी, शांति रतूड़ी एवं जिला संग़ठन आयुक्त स्काउट-गाइड  पौड़ी, रूप चंद्र लखेड़ा थे। प्रथम दिन के  उद्घाटन सत्र में प्रशिक्षण का आरंभ झंडा रोहण व झंडा गीत से किया गया। तत्पश्चात स्काउट गाइड प्रार्थना के साथ ही  ध्वजारोहण  के नियम  रोबर्स-रेंजर्स प्रशिक्षक द्वारा बताये गये। प्रथम सत्र का प्रारम्भ रेंजर्स प्रभारी  डॉ सुषमा भट्ट थलेड़ी  ने सभी आगमंतुकों का स्वागत करते हुए आगामी तीन दिवसों की  गतिविधियों से समस्त रोबर्स रेंजर्स को अवगत कराया। इस अवसर पर प्रशिक्षक शांति रतूड़ी ने बताया कि यह एक विश्व व्यापी संगठन है। जो की वसुधैव कुटम्बकम् की भावना से प्रेरित होकर कर्तव्य पालन  की शिक्षा देता है। साथ ही उन्होंने स्काउट गाइडऔर रोबर्स रेंजर के विभिन्न सिद्धांतों से सभी  प्रशिक्षार्थियों को अवगत कराया तथा उनको बिभिन्न टोलियो में विभक्त कर उनके कार्य आवंटित किये। द्वितीय सत्र के प्रशिक्षक रूप चंद्र लखेडा ने स्काउट गाइड के चिहनो से अवगत कराते हुये  स्काउट गाइड के जनक  बेडन पावेल के जीवन परिचय से अवगत कराते हुये आंदोलन की जानकारी दी।  इस प्रशिक्षण में रॉबर्स प्रभारी के रूप में डॉ जुनिस कुमार एवं रेंजर्स प्रभारी के रूप में सुषमा भट्ट थलेड़ी हैं। प्रथम दिवस में महाविद्यालय के प्रोफेसर रमेश चंद चौहान, प्रोफेसर राखी डिमरी तथा सदस्य के रूप में  डॉ सुरभि मिश्रा, डॉ जेसी भट्ट सहित समस्त प्रतिभागी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें