विभागीय परिषद की प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में संगीत विभाग क़े तत्वाधान में संगीत विभाग की विभागीय परिषद की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय क़े प्राचार्य प्रोफेसर डीएस नेगी ने माँ शारदा क़े चित्र पर दीप प्रजवलित व पुष्प अर्पित कर किया। संगीत विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ चंद्रप्रभा भारती ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। प्रचार्य ने अपने उदबोदन में छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित कर शुभकामनायें दी। कार्यक्रम में डॉ बीसी शाह ने आपने उद्बोधन छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया। डॉ सुषमा थलेड़ी तथा डॉ रंजना सिंह ने इस अवसर पर छात्र-छात्रों को शुभकामनाएं प्रेषित की। निर्णायक मंडल में डॉ श्रदा सिंह, पुष्कर चंद्र थे। शास्त्रीय संगीत प्रतियोगिता में दीपशिखा ने प्रथम, प्रवेश द्वितीय एवं आयुष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सुगम संगीत में दीपशिखा ने प्रथम स्थान, ऋषभ ध्यानी द्वितीय एवं प्रवेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लोकगीत प्रतियोगिता में दीपशिखा ने प्रथम, नवीन बिष्ट ने द्वितीय एवं आशा पोखरियाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विभाग प्रभारी डॉ चंद्र प्रभा भारती ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में डॉ बीसी शाह, डॉ रंजना सिंह, डॉ हीरा सिंह, अरविन्द दुदपुड़ी, पुष्कर चंद्र, अनीता रावत तथा छात्र-छत्राएं दीपशिखा, आशा, प्रवेश, राहुल शर्मा, आयुष कुमार, ऋषभ, कुणाल, दीक्षा, हर्षित, आरोही, ख़ुशी थापा, समीक्षा, प्रियंका, आकांक्षा, नवीन, ऐश्वर्या उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन विभाग प्रभारी डॉ चंद्रप्रभा भारती ने किया।
https://youtube.com/shorts/Tu2UJRx0L2o?feature=share

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें