विभागीय परिषदीय प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन - TOURIST SANDESH

Breaking

सोमवार, 13 अप्रैल 2026

विभागीय परिषदीय प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

 विभागीय परिषदीय  प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन 

कोटद्वार l (टूरिस्ट संदेश, शनिवार) डॉ पीतांबर दत्त बर्थवाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के बायोटेक विभाग में विभागीय परिषदीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) डी. एस. नेगी ने छात्र-छात्राओं को इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग  करने  हेतु  प्रेरित किया l इस अवसर पर विभाग की विभागाध्यक्ष   डॉ नीता भट्ट ने छात्र-छात्राओं को विभाग में होने वाली इन प्रतियोगिताओं  से होने वाले महत्व के बारे में बताया एवं भविष्य में इसी प्रकार  प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। भाषण प्रतियोगिता में आकाश ,अमनदीप , यशिका ने क्रमशः प्रथम , द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।  पोस्टर प्रतियोगिता में अमनदीप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में अमनदीप ,मानसी ने क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया।क्विज प्रतियोगिता में मानसी नेगी , आकाश ने प्रथम एवं यशिका, प्रियांशु ने द्वितीय एवं अमनदीप ,ईशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर बायोटेक विभाग के  समस्त अध्यापक गण  एवं सहायक अध्यापकगण उपस्थित तथा महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें