कार्यक्रम "धाद का दगड चैत की बात" का हुआ आयोजन
कोटद्वार। धाद मातृभाषा एकांश कोटद्वार द्वारा ज्ञानवृक्ष स्कूल पदमपुर में बच्चों के साथ बाल पर्व फूलदेई मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ लेखक, कवि व समाजसेवी सुन्दरलाल जोशी द्वारा की गई। मंच संचालन श्रीमती रिद्धि भट्ट एवं रश्मि नौटियाल द्वारा किया गया।
इस अवसर पर धाद मातृभाषा एकांश द्वारा फूलदेई प्रतियोगिता में प्रतिभागिता करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भिटोली रहा। इस वर्ष की भिटोली धाद द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षिका सरोजनी कुकरेती को भेंट की गई।
इस अवसर पर ज्ञानवृक्ष स्कूल की प्रधानाचार्या ज्योत्सना कुकरेती द्वारा अपने सम्बोधन में धाद संस्था का आभार व्यक्त किया गया तथा कहा कि, इस तरह के आयोजनों से अगली पीढ़ी में हमारी संस्कृति का हस्तान्तरण होता है।
धाद मातृभाषा एकांश के संरक्षक जगदम्बा प्रसाद कोटनाला द्वारा चैत की चैत्वालो तथा फूलदेई के बारे में बताया तथा स्कूल के मैनेजर प्रशांत कुकरेती का आभर प्रकट किया गया। धाद मातृभाषा एकांश की महिलाओं द्वारा थड़िया लोकनृत्य प्रस्तुत किया गया जिसमें नई पीढ़ी के गायक नवीन बिष्ट द्वारा स्वर दिया गया।
इस अवसर पर धाद मातृभाषा एकांश के सचिव राजेश खत्री, सोहन मैन्दोला, मनोज घिल्डियाल, बन्दना बडोला, लक्ष्मी रावत, रूपा रावत, गीता सैलानी, दुर्गा रावत आदि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें