भारत रत्न डॉ. अंबेडकर की जयंती पर एकदिवसीय संगोष्ठी का हुआ आयोजन - TOURIST SANDESH

Breaking

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026

भारत रत्न डॉ. अंबेडकर की जयंती पर एकदिवसीय संगोष्ठी का हुआ आयोजन

 भारत रत्न डॉ. अंबेडकर की जयंती पर एकदिवसीय संगोष्ठी का हुआ आयोजन


कोटद्वार। राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार में मंगलवार को भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. हरप्रसाद शास्त्री तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. राम नाथ शर्मा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. हरिश्चंद्र द्वारा की गई । कार्यक्रम का शुभारंभ वॉल ऑफ हीरोज पर पुष्पांजलि एवं डॉ. अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण के साथ किया गया। महाविद्यालय के वाणिज्य संकाय के प्राध्यापक डॉ. अनुराग शर्मा द्वारा संगोष्ठी के उद्देश्यों को प्रस्तुत करते हुए बाबासाहेब के जीवन, कार्यों एवं योगदान पर प्रकाश डाला गया । मुख्य वक्ता डॉ. हरप्रसाद शास्त्री ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के सामाजिक न्याय, समानता, संवैधानिक अधिकार तथा शिक्षा आदि अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की । विशिष्ट अतिथि डॉ. राम नाथ शर्मा डॉ अम्बेडकर के मूल्यों तथा शिक्षा को अपना कर व्यक्तित्व निर्माण करने के लिये प्रेरित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. हरिश्चंद्र ने डॉ अंबेडकर के विचारों पर प्रकाश डाला तथा समाज में सभी के लिए समान अवसर उपलब्ध कराने का विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन राजनीति विज्ञान विभाग की  प्राध्यापिका डॉ. कविता अहलावत द्वारा किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन समाजशास्त्र विभाग की प्राध्यापिका डॉ. गीता रावत शाह द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन संविधान की प्रस्तावना के वाचन तथा राष्ट्रगीत के सामूहिक गायन के द्वारा किया गया । इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. विमल कुकरेती, डॉ. गीता रावत शाह, डॉ. दिवाकर बौद्ध, डॉ. अनुराग शर्मा, डॉ. कविता अहलावत, डॉ. अंजू थपलियाल, गीता, डॉ. दीप्ति मैठाणी, डॉ. दीपाली रतूड़ी, आकांक्षा बिष्ट, भरत सिंह रावत, जयदीप सिंह नेगी,  बलवंत सिंह रावत, भारत सिंह बिष्ट,  शैलेश घनशेला, जयदेव सिंह बिष्ट, आशुतोष रावत, सुमन नेगी, अजय रावत, जितेंद्र, सन्नी नेगी, रोहन वेद, रविंद्र गुसांई तथा समस्त छात्र उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें