बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ दी विदाई
कोटद्वार। राजकीय प्राथमिक विद्यालय मेरुड़ा, विकासखण्ड जयहरीखाल, जिला पौड़ी गढ़वाल में कक्षा पांच में शिक्षा ग्रहण करने वाले पांचवीं कक्षा पास करने वाले छात्र-छात्राओं को उज्जवल की कामना के साथ विदाई दी गयी।
विद्यालय में आयोजित एक समारोह में ग्राम प्रधान मेरुड़ा, सुनीता देवी जदली, संरक्षक, दीनदयाल जदली, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, राजेंद्र प्रसाद, सुनीता देवी घिल्डियाल, अनीता देवी भारद्वाज, सतेश्वरी देवी, सुषमा देवी, पिंकी देवी, लक्ष्मी ध्यानी, शाकम्बरी देवी, अंजू देवी, सरोजनी ध्यानी, अनीता देवी धस्माना, कुo आरती धस्माना, अनीता देवी (भोजनमाता), विद्यालय के प्रधानाध्यापक, राजीव थपलियाल तथा सहायक अध्यापिका, ज्योति बौँठियाल ने कक्षा- 5 पास करने वाले विद्यार्थियों की उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ बच्चों को विद्यालय से विदाई दी। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन करने के लिए पुरस्कार भी प्रदान किए गए।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें