योग के छात्रों को किया सम्मानित - TOURIST SANDESH

Breaking

बुधवार, 25 मार्च 2026

योग के छात्रों को किया सम्मानित

योग के छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित 

 कोटद्वार। योग नगरी ऋषिकेश में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 से लौटे 18 छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0(डाॅ.) डी एस नेगी ने स्वागत कर उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य प्रो0 (डाॅ0) डी0 एस0 नेगी ने विद्यार्थियों को योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं प्राणिक स्तर पर विकास के महत्व की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बताया गया कि ऐसे अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में सहभागिता से नई सीख प्राप्त होती है, जिसे अपने दैनिक जीवन में अपनाकर वे स्वयं के साथ-साथ समाज के लिए भी प्रेरणास्रोत बन सकते हैं।

योग प्रशिक्षक डॉ. अनुपम कोठारी ने जानकारी दी कि 7 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के अंतर्गत प्रतिभागियों ने विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास किया। साथ ही Run for Yoga एवं विभिन्न देशों से आये प्रतिभागियो के साथ Beetal Ashram तक Heritage Walk जैसे कार्यक्रमों में भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. हीरा सिंह ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक श्रेष्ठ कला है, जिसे प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।

कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के डॉ. संदीप किमोठी , आयुशी शर्मा, ज्योति, निकिथा, पारस पंत, मंजीत सिंह, प्रयांशी बिष्ट, अदिति नेगी, आशी रावत, निकिता, महक रावत, दिव्यांशी, पूनम, शिवानी नेगी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें