बच्चों ने मनाया लोकपर्व फूलदेई - TOURIST SANDESH

Breaking

सोमवार, 16 मार्च 2026

बच्चों ने मनाया लोकपर्व फूलदेई

 बच्चों ने मनाया लोकपर्व फूलदेई 





कोटद्वार। राजकीय प्राथमिक विद्यालय द्वारीखाल में उत्तराखण्ड का लोकपर्व फूलदेई बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया। इस अवसर पर बच्चों ने स्थानीय परम्परा के अनुसार आप-पास के स्थानीय घरों की दहलीज पर फुलेरी गीत के साथ फूल डालकर कर सुख-समृद्धि की मंगलकामना की।

 शिक्षिका रिद्धि भट्ट के मार्गदर्शन में सम्पन्न लोक परम्परा के इस कार्यक्रम में स्थानीय ढोल-दमांऊ तथा गीत 'फूल फुल्यां छन्, आवा फूलेरी देल्ळूं मां जौला बारी-बारी.....' गाकर बच्चों ने घरों की देहलीज़ पर फूल डाले। स्थानीय लोगों ने नन्ने-मुन्ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया तथा लोक परम्परा को जीवित रखने के लिए विद्यालय का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर को खास बनाने के लिए बलिदानी वीरेन्द्र सिंह नेगी के परिजन नत्थी सिंह राणा तथा शोभा राणा ने बच्चों के लिए मिठाई तथा गिफ्ट भेजे थे। 

इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी, सुरेन्द्र सिंह नेगी, जिला पंचायत सदस्य, अर्जुन सिंह, राज मोहन सिंह, करन सिंह, अनिल सिंह, रविन्द्र सिंह, रजनी देवी, दीपक कुमार, नीरज कुमार, पंकज सिंह, सुनील सिंह, रविन्द्र भारद्वाज, मंजू रावत, मधु नौटियाल, पंकज तोमर, प्रियंका, पूजा, अजय कण्डवाल, रचना रानी, विनीता नेगी, पूर्व प्रधान विजय सिंह आदि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें