दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ
कोटद्वार। डॉ पीतांबर दत्त बड़थ्वाल हिमालयन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार में वाणिज्य विभाग द्वारा आयोजित विषय "Micro Finance For Women Empowerment And Reduction in Rural Out- Migration: Micro Evidence From Uttarakhand State" दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का विधिवत शुभारंभ किया गया।
उद्धाटन सत्र में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डी एस नेगी ने मुख्य अतिथि - संयुक निदेशक, उच्च शिक्षा, प्रोफेसर आनंद सिंह उनियाल , विशिष्ट अतिथि सोमनाथ गर्ग, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र पौड़ी गढ़वाल, मुख्य वक्ता प्रो० कृष्ण कुमार वर्मा, एन टी पी सी बिजनेस स्कूल नोएडा से आये प्रो शिव रतन अग्रवाल, पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर जानकी पंवार, प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय, कोटद्वार भाबर प्रो हरीश चंद्र, प्राचार्य राजकीय महाविद्याल चौबट्टाखाल प्रोफेसर मुरलीधर कुशवाह, प्रो ज्योति खरे, प्रो० वी के गुप्ता सहित सभी अतिथियों का स्वागत उद्बोधन कर वर्तमान सेमिनार के शीर्षक की उपयोगिता, आवश्यकता एवं महत्व को विस्तार से चर्चा की।
उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि संयुक्त निदेशक, उच्च शिक्षा, प्रोफेसर आनंद सिंह उनियाल ने अपने संबोधन में सेमिनार की प्रासंगिकता पर विस्तार से चर्चा करते हुए महिला सशक्तिकरण एवं पलायन रोकने के उपायों पर जोर दिया।
सेमिनार की समन्वयक प्रो प्रीति रानी ने अपने उद्बोधन में उपस्थित समस्त अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए उत्तराखंड की ग्रामीण महिलाओ के पलायन को रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। आयोजन सचिव डॉ० अंशिका बंसल ने सेमिनार के विषय की जानकारी दी।
मुख्य वक्ता प्रो कृष्ण कुमार वर्मा ने महिला सशक्तिकरण पर प्रेजेंटेशन दिया, प्रो शिव रतन अग्रवाल ने महिला सशक्तिकरण एवं माइक्रो फाइनेंस विषय पर जानकारी दी एवं जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक, सोमनाथ गर्ग ने उत्तराखंड की ग्रामीण महिलाओं के पलायन को रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों को तथ्यों तथा आंकड़ों प्रस्तुत किये। प्रो जानकी पंवार ने भी अपने उद्बोधन में सेमिनार के शीर्षक की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।
वाणिज्य विभाग के प्राध्यापक डॉ० एस० के० गुप्ता द्वारा आए हुए अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। मंच संचालन डॉ० रोशनी असवाल द्वारा किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित था।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें