छात्रा रीया का राज्य स्तरीय INSPIRE अवार्ड के लिए हुआ चयन - TOURIST SANDESH

Breaking

शनिवार, 7 फ़रवरी 2026

छात्रा रीया का राज्य स्तरीय INSPIRE अवार्ड के लिए हुआ चयन

  छात्रा रीया का राज्य स्तरीय INSPIRE अवार्ड के लिए हुआ चयन

शिक्षिका कविता बिष्ट रावत के मार्गदर्शन में  रीया ने किया शानदार प्रदर्शन 




कोटद्वार। राजकीय इंटर कॉलेज कण्वघाटी की छात्रा रीया का चयन राज्य स्तरीय INSPIRE अवार्ड प्रतियोगिता के लिए हुआ है। जिला मुख्यालय पौड़ी में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय INSPIRE अवार्ड प्रतियोगिता में जनपद से चयनित 16 बाल वैज्ञानिकों में रीया भी शामिल रही।

प्रतियोगिता में रीया ने अपना नवाचार आधारित विज्ञान प्रोजेक्ट विज्ञान शिक्षिका कविता बिष्ट रावत के मार्गदर्शन में प्रस्तुत किया, जिसके आधार पर उनका चयन राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया गया। अब रीया राज्य स्तर पर जनपद पौड़ी गढ़वाल का प्रतिनिधित्व करेंगी। विद्यालय प्रशासन एवं शिक्षकगण ने इस उपलब्धि को विद्यालय एवं क्षेत्र के लिए प्रेरणादायी बताते हुए छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें