स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन - TOURIST SANDESH

Breaking

मंगलवार, 13 अगस्त 2024

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन

 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन




कोटद्वार। केन्द्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के प्रादेशिक कार्यालय देहरादून की ओर से आगामी 14 तथा 15 अगस्त को दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस तथा 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस तथा हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। यह जानकारी कार्यक्रम अधिकारी एन एस नयाल तथा कार्यक्रम प्रभारी गोपेश सिंह बिष्ट  ने कोटद्वार में आयोजित एक प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि, सरस्वती शिशु विद्या मंन्दिर,जानकी नगर में 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका पर एक चित्र प्रदर्शनी लगायी जायेगी तथा 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें