गर्मी बढ़ने के साथ ही बढ़ रही हैं जंगलों में आग लगने की घटनाएं - TOURIST SANDESH

Breaking

मंगलवार, 23 अप्रैल 2024

गर्मी बढ़ने के साथ ही बढ़ रही हैं जंगलों में आग लगने की घटनाएं

 गर्मी बढ़ने के साथ ही बढ़ रही हैं जंगलों में आग लगने की घटनाएं

17 लोगों की खिलाफ वनाग्नि के सम्बंध में अभियोग पंजीकृत 

देहरादून। गर्मी बढ़ने के साथ ही प्रदेश के जंगलों में आग लगने की घटनाएं भी बढ़ गई हैं। हालांकि वनाग्नि की सूचना मिलते ही वन विभाग के दल त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर आग बुझाने का काम कर रहे हैं। विभाग ने जंगलों में आग लगाने के लिए अब तक पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा किया है। गढ़वाल मंडल में नई टिहरी वन प्रभाग के आरक्षित वन क्षेत्र से लेकर केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग के जंगलों में आग की घटनांए सामने आई हैं। अपर प्रमुख वन संरक्षक निशांत वर्मा ने सभी प्रभागीय वनाधिकारियों को जंगल में आग लगाने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं ग्रामीणों से भी खर-पतवार को न जलाने के लिए कहा गया है। वहीं, कुमाऊं के पश्चिमी वृत्त हल्द्वानी में अभी तक कुल 73 वनाग्नि की घटनाएं प्रकाश में आई है। जिसमें 90 हेक्टेयर वन सम्पदा का नुकसान हुआ है। वन विभाग लगातार जंगलों से लगे गांव में वनाग्नि को लेकर जन-जागरूकता अभियान चलाया रहा है। लेकिन तापमान में बढ़ोत्तरी के चलते वनाग्नि की घटनाएं बढ़ने लगी है। वन विभाग के पश्चिमी वृत्त के वन संरक्षक विनय भार्गव ने बताया कि वन विभाग लगातार वनाग्नि को रोकने का प्रयास कर रहा है। साथ ही उन्होंने बताया कि, डिवीजन में अभी तक 17 लोगों की खिलाफ वनाग्नि के सम्बंध में अभियोग पंजीकृत कराया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें