वार्षिक पत्रिका 'प्रयास' के 14वें अंक का हुआ विमोचन - TOURIST SANDESH

मंगलवार, 24 अक्टूबर 2023

वार्षिक पत्रिका 'प्रयास' के 14वें अंक का हुआ विमोचन

 वार्षिक पत्रिका 'प्रयास' के 14वें अंक का हुआ विमोचन


समाजिक सरोकारों तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित पत्रकार सुधीन्द्र नेगी की द्वितीय पुण्यतिथि पर किया उनका भाव पूर्ण स्मरण


वरिष्ठ पत्रकार कमल बिष्ट सहित समाज में विशिष्ट कार्य करने वाले 7 मनीषियों को सुधीन्द्र सम्मान



कोटद्वार। सामाजिक सरोकारों तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित पत्रकार सुधीन्द्र नेगी की द्वितीय पुण्यतिथि पर उनका भाव पूर्ण स्मरण किया गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गोकुल सिंह नेगी पार्क झण्डीचौड़ में कण्वनगरी कोटद्वार की महापौर, हेमलता नेगी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में स्व. सुधीन्द्र नेगी का भाव पूर्ण स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये गये। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कबिनेट मंत्री, सुरेन्द्र सिंह नेगी तथा विशिष्ट अतिथि लोक गायिका सोनिया आनन्द थी। वक्ताओं ने सुधीन्द्र नेगी को पत्रकारिता के लिए समर्पित बताते हुए कहा कि, उन्होंने पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक सरोकारों के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। क्षेत्र के विकास में पत्रकार सुधीन्द्र नेगी का अमूल्य योगदान की चर्चा करते हुए उन्हें प्रखर पत्रकार तथा जीवन मूल्यों के लिए समर्पित पत्रकार बताया गया। आयोजित कार्यक्रम में प्रोफेसर नन्द किशोर ढौंडियाल, दैनिक जयन्त के सम्पादक नागेन्द्र उनियाल सहित क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्तियों ने विचार प्रकट किये। 




इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित तथा सुधीन्द्र नेगी द्वारा स्थापित वार्षिक पत्रिका "प्रयास" के 14 वें अंक का विमोचन किया गया। 

    


  विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 7  मनीषियों को सुधीन्द्र सम्मान

आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सात मनीषियों को सुधीन्द्र सम्मान से सम्मानित किया गया। शिक्षा में नवाचार के लिए राष्ट्रपति पुस्कार से सम्मानित शिक्षक दौलत सिंह गुसांई, पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने के लिए कमल बिष्ट, साहित्य सेवा के क्षेत्र में अप्रतिम साहित्य सृजन के लिए पूर्व प्रधानाचार्य डाॅ मनोरमा ढौंडियाल, नारी सशक्तिकरण के क्षेत्र में डाॅ इन्दु नौटियाल, पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में संजीव खत्री, समाज सेवा के क्षेत्र में विरेन्द्र सिंह नेगी को सुधीन्द्र सम्मान से सम्मानित किया गया। 

   इस अवसर पर आयोजक अमित नेगी, पार्षद राकेश बिष्ट, वरिष्ठ पत्रकार हिमांशु बडोनी, पं0 सूरज कुकरेती, स्व. सुधीन्द्र नेगी की माँ दर्शनी देवी, पत्नी पुष्पा देवी तथा नेगी परिवार के सभी पारिवारिक सदस्य के साथ ही क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। 

कार्यक्रम का संचालन सुभाष चन्द्र नौटियाल ने किया। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें