उत्तराखंड क्षत्रिय उत्थान संस्था ने लोक पर्व हरेला पर किया पौधारोपण
कमल बिष्ट
कोटद्वार। उत्तराखंड क्षत्रिय उत्थान संस्था (पंजी.) के तत्वावधान में हरेला पर्व के अवसर पर बालसौड़ तथा जगदेव बाबा मंदिर में फलदार वृक्षों का रोपण किया गया। इस अवसर पर उत्तराखण्ड क्षत्रिय संस्था के संस्थापक उम्मेद सिंह चौहान ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पेड़ों के माध्यम हमें शुद्ध हवा तथा भोजन प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि संस्था के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह रावत संस्था के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अच्छा कार्य कर रहे हैं। लोक पर्व हरेला हमें प्रकृति संरक्षण का संदेश देता है। उन्होने सभी लोगों से अनुरोध करते हुए कहा कि, इस पर्व पर एक पेड़ अवश्य लगायें तथा उसकी संरक्षण की जिम्मेदारी लेकर समाज में स्वस्थ परम्परा का निवर्हन करते हुए प्रकृति संरक्षण में अपना सहयोग दें। संस्था के सचिव धीरेन्द्र सिंह नेगी ने लोक पर्व हरेला के अवसर पर सभी जनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें पौधारोपण कर उसे पेड़ बनने तक बचाने का संकल्प लेना होगा।
इस अवसर पर उत्तराखंड क्षत्रिय उत्थान संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, उपाध्यक्ष भारत सिंह नेगी, राजेंद्र सिंह बिष्ट, सुरमान सिंह नेगी, भरत सिंह भंडारी, संजय बिष्ट, राजेन्द्र बिष्ट, शिक्षिका उर्मिला बिष्ट आदि उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें