आर्थिक सहायता के चेक वितरित किये - TOURIST SANDESH

Breaking

रविवार, 21 मई 2023

आर्थिक सहायता के चेक वितरित किये

 आर्थिक सहायता के चेक वितरित किये

कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड श्रीमती ऋतु खंडूरी भूषण ने अपने विधानसभा क्षेत्र में ओबीसी वर्ग के कल्याण के निमित्त विधायक निधि से निर्धन वर्ग के परिवारों को आर्थिक सहायता के 75 चेक वितरित करवाये हैं। यह चेक प्रदेश सोशल मीडिया सदस्य ओबीसी मोर्चा उत्तराखंड के प्रेम प्रजापति ने अपने कार्यालय मे जनसंपर्क अधिकारी मनीराम की उपस्थिति में वितरित किये। इस अवसर पर प्रेम प्रजापति ने कहा कि, निर्धन वर्ग के परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर विधानसभा अध्यक्ष ने यह संदेश दिया कि विधानसभा में हर समाज के असहाय  लोगों का विकास हो रहा है। साथ ही कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है। सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत, आर्थिक सहायता आदि अनेक समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु विधानसभा अध्यक्ष संकल्पबद्ध हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें