पौड़ी में विकसित होगा पहला संयुक्त माउंटेन म्यूजियम और प्लेनेटोरियम - TOURIST SANDESH

Breaking

शनिवार, 29 अप्रैल 2023

पौड़ी में विकसित होगा पहला संयुक्त माउंटेन म्यूजियम और प्लेनेटोरियम

 पौड़ी में विकसित होगा पहला संयुक्त माउंटेन म्यूजियम और प्लेनेटोरियम

 पौड़ी। राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी की पहल पर पौड़ी में पहला माउंटेन म्यूजियम (पर्वतीय संग्रहालय) तथा प्लेनेटोरियम (तारामंडल) विकसित किया जायेगा। यह जानकारी गढ़वाल जिलाधिकारी ने प्रेस को दी है। उन्होंने बताया कि, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने सांसद निधि से माउंटेन म्यूजियम (पर्वतीय संग्रहालय) व प्लेनेटोरियम (तारामंडल) के निर्माण के लिए लगभग 4 करोड़ रुपए की पहली  राशि जारी कर दी है।

   उन्होंने कहा की पौड़ी को पर्यटन के तौर पर विकसित करने के लिए यह कदम होगा। उन्होंने कहा कि यह देश का पहला माउंटेन म्यूजियम होगा जिसमें खगोल, वैज्ञानिक जिज्ञासों  व माउंटेन में रुचि रखने वालों के लिए यह एक नया आकर्षक सेंटर बनेगा। उन्होंने कहा कि माउंटेन म्यूजियम व प्लेनेटोरियम को और बेहतर बनाने के लिए भी प्रयास किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि माउंटेन म्यूजियम की डीपीआर भी  पूर्ण कर ली गई है। कहा कि जल्द ही टेंडर प्रक्रिया होने के बाद योजना को धरातल पर  उतार लिया जायेगा।

     जिलाधिकारी ने कहा कि पौड़ी नगर कि अपनी विशिष्ट भौगोलिक संरचना है, जिसके समक्ष एक लंबी पर्वत श्रृंखला और हिमालय चोटियों का सुस्पष्ट विहंगम दृश्य दिखाई देता है, जो पौड़ी नगर को प्लेनेटोरियम (तारामंडल) व माउंटेन म्यूजियम (पर्वतीय संग्रहालय) के संयुक्त निर्माण का आदर्श स्थल बनाता है।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें