ट्राई के सहयोग से चलाया ग्राहक जागरूकता अभियान - TOURIST SANDESH

शुक्रवार, 30 दिसंबर 2022

ट्राई के सहयोग से चलाया ग्राहक जागरूकता अभियान

 ट्राई के सहयोग से चलाया ग्राहक जागरूकता अभियान


आबूपर्वत |(27 दिसम्बर) रेडियो मधुबन ने आबू रोड़ स्थित कन्या हॉस्टल में  ट्राई के सहयोग से ग्राहक जागरूकता अभियान चलाया | इस जागरुकता अभियान में 130 कन्याओं ने भाग लिया और 8 स्टाफ मेंबर्स ने भी इस जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर  टेलिकॉम रेगुलेटरी ऑफ़ इंडिया के बारे में जानकारी हासिल की | कई बच्चों को पहली बार पता चला कि टेलीकॉम सर्विस में कहीं भी कुछ भी समस्या आती है तो इसकी शिकायत कैसे और कहाँ दर्ज की जाती है | जागरूकता अभियान में ट्राई के एप्लीकेशन ग्राहक जागरूकता से सम्बंधित जानकारी के बारे में विस्तार से बताया गया | बच्चों को ऍप्लिकेशन्स के नाम याद कराये गए ताकि आगे उन्हें इस का उपयोग करने मैं आसानी हो और अपने घरवालों को भी वे इसकी जानकारी दे सकें | एक दिन पूर्व गिरवर के बालिका हॉस्टल मैं भी ऐसा ही कार्यक्रम आयोजित किया गया था | इस कार्यक्रम में 110 बालिकाएं को ट्राई और टेलीकॉम के बारे मैं जानकारी दी गयी |  इस कार्यक्रम का आयोजन माऊंट आबू इंटरनेशनल हैम रेडियो क्लब के द्वारा ट्राई के सहयोग से किया गया |

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें