साहित्यिक संस्था साहित्याँचल कण्वनगरी कोटद्वार के स्वर्ण जयन्ती वर्ष के अवसर पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
साहित्यकार घनानन्द दुदपुड़ी तथा समाजसेवी सत्यप्रकाश थपलियाल हिमाद्रि रत्न सम्मान से हुए सम्मानित
कोटद्वार। रजत जयन्ती वर्ष हिमाद्रिरत्न साहित्यिक सम्मान-2022 समारोह’ एक बारातघर के सभागार में मनाया गया। संस्थाध्यक्ष जनार्दन बुड़ाकोटी की अध्यक्षता’ में आयोजित समारोह में वर्ष 2021 के लिए साहित्यकार घनानन्द दुदपुड़ी तथा वर्ष 2022 के लिए समाजसेवी सत्यप्रकाश थपलियाल को “हिमाद्रि रत्न सम्मान’ से सम्मानित किया गया। संस्था के ’संरक्षक डॉ. राम प्रसाद ध्यानी ’सव्यसाची’, डॉ वेदप्रकाश माहेश्वरी ’शैवाल’, चक्रधर शर्मा ’कमलेश’ ने साहित्याँचल की स्थापना के 50वें वर्ष’ में प्रवेश पर सभी आगन्तुक महानुभावों को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए साहित्यिक सहयोग की अपेक्षा की। ’हिमाद्रि रत्न साहित्यिक सम्मान समारोह प्रोफेसर नन्दकिशोर ढौण्डियाल ’अरुण’ एवं संचालिका डॉ. मनोरमा ढौण्डियाल’ द्वारा अपने श्वसुर ’स्व. सीताराम ढौण्डियाल की चिर स्मृति में 1998 से प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। रजत जयन्ती वर्ष में सम्मानित व्यक्तित्वों को अंगवस्त्र, श्रीफल, सम्मान पत्र एवं 11-11 हजार की सम्मान राशि प्रदान की गई, जिसे समाजसेवी सत्यप्रकाश थपलियाल ने असहाय बच्चों की आर्थिक सहायता हेतु समर्पित कर दिया।
इसी अवसर पर ’साहित्याँचल के पूर्व अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश नैथानी द्वारा सम्पादित “हिमाद्रि रत्न सम्मान काव्यात्मक संग्रह’ का विमोचन करते हुए ’सम्पादक नैथानी को भी अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं नकद राशि भेंट कर सम्मानित किया गया। अनुसूया प्रसाद डंगवाल ’अंशु’ द्वारा बनाए गए कोटद्वार की विभूतियों के जीवन्त तैलचित्र भेंटकर’ उनकी चित्रकारिता की उपस्थित जनों ने प्रशंसा की। समारोह का संचालन चन्द्रप्रकाश नैथानी एवं महासचिव मयंक प्रकाश कोठारी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।।
इस अवसर पर समारोह में प्रवेशचन्द्र नवानी, प्रकाश कोठारी, डॉ. नागेन्द्र ध्यानी ’अरुण’, शशिभूषण अमोली, जनार्दन ध्यानी, शिवप्रकाश कुकरेती, मंजुल, दीपशिखा ढौण्डियाल, राकेश मित्तल, गौरसिंह रावत, डॉ. वीरेन्द्र, सुलोचना गौड़, सुविधा पाँथरी सुरेन्द्र लाल आर्य, सुभाष नौटियाल, उपाध्यक्ष हरि सिंह भण्डारी, विजय लखेड़ा, शैलेन्द्र सिंह बिष्ट ’गढ़वाली’, निशीथ माहेश्वरी, हरि सिंह पुण्डीर, सूरवीर खेतवाल, अनसूया प्रसाद डंगवाल , डॉ. ख्यात सिंह चौहान, ललन कुमार बुड़ाकोटी, उपाध्यक्षा मोहिनी नौटियाल, सम्पत्ति नेगी, शिवदयाल बौंठियाल, दिनेश ध्यानी, मदन सिंह रावत, श्यामा प्रसाद कोटनाला, कौशल्या जखमोला, देवेश्वरी नैथानी, दिलवर सिंह बिष्ट, जसोदा बुड़ाकोटी, बलवीर सिंह रावत, प्रभात चन्द्र सेमवाल, ताजवर सिंह रावत, सुभाष पाँथरी इत्यादि गणमान्यजन उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें