भाजपा सरकार कर रही है मातृ शक्ति का अपमान : उविपा - TOURIST SANDESH

Breaking

रविवार, 17 जुलाई 2022

भाजपा सरकार कर रही है मातृ शक्ति का अपमान : उविपा

 भाजपा सरकार कर रही है मातृ शक्ति का अपमान : उविपा



कोटद्वार | उत्तराखण्ड विकास पार्टी ने चमोली जिले में सीआईएसएफ और मित्र पुलिस के द्वारा मां बहनों से चारा छीन कर  उन्हें पुलिस स्टेशन ले जाने की  कार्रवाई करने पर  भाजपा की घोर निंदा की।

 उत्तराखण्ड विकास पार्टी का मानना है कि भारतीय जनता पार्टी हिंदुत्व के नाम पर हमारी मां बहनों के साथ बदसलूकी कर रही है, जो बर्दाश्त के बाहर है।

 उत्तराखण्ड विकास पार्टी के उपाध्यक्ष एडवोकेट जगदीश चंद्र जोशी ने कहा कि हमारी मां बहनें अपने पशुओं के लिए चारा ले जा रही हैं, उन्होंने  कोई चोरी नहीं की है। 

यहाँ के जल जंगल जमीन पर हम मूल निवासियों का अधिकार है  और इसी अधिकार के लिए हमने उत्तराखण्ड राज्य की मांग की थी।

मात्र किसी बड़ी जल विद्युत परियोजना को हमारे चरागाह दे देना वह भी बिना स्थानीय निवासियों के हितों के संरक्षण के यह बताता है कि भारतीय जनता पार्टी को गढ़वालियों के हितों की कोई परवाह नहीं है।

 उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को हमारी मां बहनों के प्रति इतनी नफरत क्यों है, जो उनसे  उनका घास छीना जा रहा है ?

 गाय को माता का दर्जा देने का कहने वाली पार्टी आखिर गाय को क्यों भूखा रखना चाहती है, यह स्पष्ट कर देता है कि भारतीय जनता पार्टी का हिंदुत्व केवल सत्ता में बने रहने का हिंदुत्व है,  उसे हिंदुओं के जीवन मरण से कोई मतलब नहीं है।

 सत्ता में आने के बाद वह बेलगाम हो जाती है और आम जनता पर अत्याचार करती है। एडवोकेट जगदीश चंद्र जोशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के बाद भूल गई है कि उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण ही हमारी मातृ शक्ति ने किया है और आज वह उसी मातृशक्ति का अपमान कर रही है इसकी सजा उसे जरूर मिलेगी।

उन्होंने कहा कि हमारी माँ बहनों के साथ इस तरह का अत्याचार कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें