उत्तराखण्ड क्षत्रिय उत्थान संस्था का चुनाव सम्पन्न - TOURIST SANDESH

Breaking

रविवार, 22 मई 2022

उत्तराखण्ड क्षत्रिय उत्थान संस्था का चुनाव सम्पन्न

  उत्तराखण्ड क्षत्रिय उत्थान संस्था का चुनाव सम्पन्न

वरिष्ठ अधिवक्ता अमित सजवाण चुने गये राष्ट्रीय अध्यक्ष

कोटद्वार। (टूरिस्ट संदेश, 22 मई) उत्तराखण्ड क्षत्रिय उत्थान संस्था का चुनाव, पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चुनाव अधिकारी, पूर्व प्रधानाचार्य सुरेन्द्र सिंह नेगी की देखरेख में सम्पन्न हो गया। नई कार्यकारणी के गठन के लिए सभी पदों पर सर्वसम्मति से चुनाव किया गया। नई कार्यकारणी का कार्यकाल पांच वर्ष (वर्ष 2022-27 ) के लिए होगा। वरिष्ठ अधिवक्ता अमित सजवाण को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया तथा संस्था अध्यक्ष के रूप में राजेन्द्र सिंह रावत का चुनाव किया गया है। अन्य पदों पर उपाध्यक्ष पद पर भारत सिंह  नेगी, सचिव धीरेन्द्र सिंह नेगी, उपसचिव भोपाल सिंह रावत, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र सिह बिष्ट, संगठन मंत्री उम्मेद सिंह भण्डारी का चुनाव किया गया है। कार्यकारणी सदस्य के लिए संजय सिंह बिष्ट, भरत सिंह भण्डारी, सुरमान सिंह नेगी, जगदीश सिंह नेगी, राजेश रावत, हरेन्द्र सिंह रावत, वीरेन्द्र सिंह गुसांई को नामित किया गया है। संस्था का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर वरिष्ठ अधिवक्ता अमित सजवाण ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा है कि, समाज हित में संस्था के  कार्यां को आगे बढ़ाने के लिए नई कार्यकारणी पूर्ण निष्ठा भाव से कार्य करेगी। संस्था के संस्थापक ठाकुर उम्मेद सिंह चौहान ने नई कार्यकारणी को बधाई देते हुए उम्मीद व्यक्त की है कि, नई कार्यकारणी संस्था के उद्देश्यों के प्रति समर्पित होकर संस्था को नई ऊंचाईयां प्रदान करेगी।  

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें