विक्रम बिष्ट घोषित हुए ब्राण्ड एम्बेसडर - TOURIST SANDESH

Breaking

शुक्रवार, 15 अक्तूबर 2021

विक्रम बिष्ट घोषित हुए ब्राण्ड एम्बेसडर

 विक्रम बिष्ट घोषित हुए ब्राण्ड एम्बेसडर


कोटद्वार। शाकुन्तलम् फिल्म एण्ड टेलीविजन इन्सिट्यूट ने मोनालश्री विक्रम बिष्ट को अपना ब्राण्ड एम्बेसडर घोषित किया है। यह जानकारी इन्सिट्यूट के चेयरपर्सन शिवनारायण सिंह रावत तथा विक्रम बिष्ट ने एक संयुक्त प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि, विक्रम बिष्ट लम्बे समय से भातखण्डे संगीत संस्थान से जुड़े हुए हैं। लोकनृत्य और लोकसंगीत में श्री बिष्ट को महारत हासिल हैं। भातखण्डे संगीत संस्थान से सम्बन्धित कोर्सों को इन्सिट्यूट में संचालित करने के लिए प्रयास जारी हैं तथा शीघ्र ही उनके माध्यम से कोटद्वार में इन कोर्सों को संचालित किया जायेगा। इसके लिए सभी आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। विक्रम बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि, संस्थान से जुड़ने वाले छात्र- छात्राओं को विभिन्न कोर्सों के माध्यम से लोकनृत्य, लोकगायन, लोकवादन की शिक्षा दी जायेगी। फिल्म तथा पॅर्फारमिंग आर्ट की शिक्षा देने वाला यह इन्सिट्यूट अपने आप में कोटद्वार का पहला इन्सिट्यूट होगा। निर्धन वर्ग के छात्र-छात्राओं को दृष्टिगत रखते हुए कौशल विकास के तहत् सभी कोर्स निःशुल्क उपलब्ध कराये जाने की व्यवस्था की जा रही है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें