2022 के चुनावी समर के लिए लिए कांग्रेस ने कसी कमर - TOURIST SANDESH

Breaking

गुरुवार, 28 अक्तूबर 2021

2022 के चुनावी समर के लिए लिए कांग्रेस ने कसी कमर

 2022 के चुनावी समर के लिए लिए कांग्रेस ने कसी कमर

31 अक्टूबर को मनाया जायेगा इंदिरा प्रियदर्शनी शौर्य दिवस

कोटद्वार। 2022 में सम्पन्न होने वाले चुनावी समर के लिए लिए कांग्रेस ने अभी से कमर कस ली है। इन विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ना चहाती है। कांग्रेस पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ने के मूढ़ में है, व्यवस्थाओं को पूर्ण रूप से चाक-चौबन्ध किया जा रहा है। अगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी एवं महापौर श्रीमती हेमलता नेगी की अगुवाई में आगामी 31 अक्टूबर 2021 को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की शहादत दिवस को इंदिरा प्रियदर्शनी शौर्य दिवस के रूप में मनाया जायेगा। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डा. चन्द्रमोहन खर्कवाल ने बताया कि, आगामी 31 अक्टूबर 2021 को बद्रीनाथ मार्ग स्थित आडोटोरियम में प्रातः साढे दस बजे पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की शहादत दिवस को इंदिरा प्रियदर्शनी शौर्य दिवस के रूप में मनाया जायेगा। शौर्य दिवस पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं 1971 के लडाई में शहीद परिजनों को पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी एवं महापौर श्रीमती हेमलता नेगी के द्वारा सम्मानित किया जायेगा। तत्पश्चात विधानसभा स्तर के बूथ अध्यक्षों सहित पदाधिधिकारियों के लिए कार्यशाला का आयोजन भी किया जायेगा, जिसमें ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी  के द्वारा भेजे गये प्रशिक्षकों के द्वारा बूथ मैनेजमेंट की बारीकियों को लेकर प्रशिक्षण दिया जायेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें