सत्यपथ के संस्थापक ललिता प्रसाद नैथानी की 109वीं जयन्ती पर याद किया - TOURIST SANDESH

Breaking

बुधवार, 20 अक्तूबर 2021

सत्यपथ के संस्थापक ललिता प्रसाद नैथानी की 109वीं जयन्ती पर याद किया

 सत्यपथ के संस्थापक ललिता प्रसाद नैथानी की 109वीं जयन्ती पर याद किया 

कोटद्वार। साहित्यिक संस्था साहित्याँचल द्वारा नगर पालिका कोटद्वार के प्रथम अध्यक्ष, साप्ताहिक समाचार पत्र सत्यपथ के संस्थापक एंव सम्पादक तथा साहित्याँचल के पूर्व संरक्षक स्व. ललिता प्रसाद नैथानी की 109वीं जयन्ती पर उनके विराट व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए श्रद्धाजंलि दी गयी। 

साहित्याँचल के अध्यक्ष जनार्दन बुंडाकोटी की अध्यक्षता सम्पन्न हुए इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि साहित्यकार योगेश पाँथरी, विशिष्ट अतिथि सत्यप्रकाश थपलियाल थे। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व याद करते हुए उन्हें महान देश भक्त तथा सच्चा समाज सेवक बताया। कार्यक्रम में डॉ. दिवाकर बेवनी, चक्रधर कण्डवाल, डॉ. नन्दकिशोर ढौण्डियाल ’अरुण’, पुष्कर सिंह नेगी, सत्यप्रकाश थपलियाल ने अपने विचार व्यक्त किये।

इस अवसर पर संस्था संरक्षक  डॉ. वेदप्रकाश माहेश्वरी ’शैवाल’, चक्रधर शर्मा ’कमलेश’’ श्रीमती रश्मि नैथानी, श्रीमती पूनम नैथानी, जसोदा बुड़ाकोटी,  पुष्कर सिंह नेगी, रोशन बलूनी, राकेश कण्डवाल, कुलदीप मैन्दोला, जे. पी. धस्माना, कै. पीएल खन्तवाल, सुरेन्द्र लाल आर्य, प्रवेश नवानी,  जे पी ध्यानी, दिनेश ध्यानी, वरदान व उनके पारिवारिक जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिव प्रकाश कुकरेती ने किया।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें