जनजाति विद्यालय में रही दीपावली की धूम
कोटद्वार। राजेश्वरी करूणा बोक्सा जनजाति बालिका विद्यालय हल्दूखाता में बच्चों द्वारा प्रकाशोत्सव दीपावली का पर्व बड़े धूमधाम से मानाया गया। इस अवसर पर बच्चों के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बच्चों द्वारा अल्पना, रगोंली, क्राफ्ट आदि का सुन्दर प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सर्वोदयी सेविका शशिप्रभा रावत तथा पूर्व प्रधानाचार्य विनोद चन्द्र कुकरेती ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलन के साथ किया। इस अवसर पर सर्वोदयी सेविका शशिप्रभा रावत ने प्रभु श्रीराम के आदर्शो को जीवन में धारण करने का आवाहन किया। पूर्व प्रधानाचार्य विनोद चन्द्र कुकरेती ने ईको-फेंडली दीपावली मनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर शिक्षिका रेणु रौतेला, गीता बिष्ट, ज्योति, अनामिका, निर्मला, आबिदा, बीना कण्डवाल, शिक्षक महेन्द्र राकेश, सन्दीप आर्य, विभा नेगी, रेनू आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मंजू रावत ने किया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें