बच्चों में रचनात्मक अभिवृद्वि हेतु कार्यक्रम का किया आयोजन
कोटद्वार। राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय सुखरौ देवी कोटद्वार में विद्यार्थियों में रचनात्मकता की अभिवृद्धि हेतु ड्राइंग,पेंटिंग,समूहगान,देशगान,मार्चपास्ट हेतु बैंड का अभ्यास ,कहानी चित्रण तथा खेलों में अभिरुचि लेने वाले बालक-बालिकाओं के लिए लम्बी कूद,खो-खो,कबड्डी,और भारत सरकार द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत चलाये जा रहे स्वच्छता कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों तथा विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने मिलकर विद्यालय परिसर तथा कक्षा-कक्षों की सफाई की। कार्यक्रम को संचालित करते हुए राजीव थपलियाल,सहायक अध्यापक गणित- ने कहा कि,हम सभी को अपने आस-पास स्वच्छ वातावरण का निर्माण करने के लिए भगीरथ प्रयत्न करने होंगे। अपने अंदर अच्छी आदतों के निर्माण करने का प्रयास निरंतर करते रहना होगा,तभी हम स्वच्छ भारत अभियान की संकल्पना को साकार करने में सक्षम हो सकेंगे। विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका गोदाम्बरी बिष्ट ने भी बच्चों के माता-पिता तथा अभिभावकों से अपील की,कि आप लोग अपने पाल्यों की शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।विज्ञान अध्यापिका गरिमा रावत ने कहा कि बच्चों का समय-समय पर उचित मार्गदर्शन होना चाहिए तभी बच्चे सही दिशा में चल सकेंगे। राकेश लखेड़ा, उमा रावत, शबनम ख़ातून, डी एल एड प्रशिक्षु कुव पारूल बिष्ट ने भी अपने-अपने संबोधनों में इस बात पर अत्यधिक जोर दिया कि,बालमन बड़ा कोमल होता है,बच्चों की उच्चाकांक्षाओं का किसी भी दशा में हनन नहीं होना चाहिए।उन्हें आगे बढ़ने के अवसर देते रहना चाहिए। तभी हमारे विद्यालयों में पढ़ने वाले नौनिहाल अपने बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर हो सकेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें