योगम्बर सिंह रावत को स्व. मान सिंह रावत सम्मान - TOURIST SANDESH

Breaking

रविवार, 21 अप्रैल 2019

योगम्बर सिंह रावत को स्व. मान सिंह रावत सम्मान


योगम्बर सिंह रावत को स्व- मान सिंह रावत सम्मान


कोटद्वार । गढ़वाल सभा कोटद्वार के अध्यक्ष योगम्बर सिंह रावत को स्व. मान सिंह रावत सम्मान-2019 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान आर्य गिरधारी लाल महर्षि दयानन्द सरस्वती ट्रस्ट (पंजी.) द्वारा उनके समता मूलक समाज की दिशा में किये जा रहे कार्यों के लिये प्रदान किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में डा. देवेन्द्र सत्यार्थी ने कहा कि आज महर्षि दयान्द सरस्वती के विचारों से आत्मसात् करने की आवश्यकता है। उन्होंने देश में फैली कुरीतियों तथा अन्धविश्वास के खिलाफ समाज में अलख जगायी। हिन्दू धर्म के उत्थान तथा राष्ट्र भाषा हिन्दी को सम्मान दिलाने में अतुलनीय योगदान के लिये भारतीय जनमानस सदैव उनका ऋ़णी रहेगा। प्रख्यात समाजसेवी सत्यप्रकाश थपलियाल ने कहा कि दीन-दुखियों की सेवा से मानव में तप-त्याग, सरलता-सादगी, ईमानदारी के गुण आ जाते हैं जो कि मानव को परमात्मा के निकट ले जाते हैं। आचार्य महेन्द्र सिंह सैनी ने महर्षि दयानन्द को युग पुरुष बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आर्य उप प्रतिनिधि सभा गढ़वाल के उप प्रधान मनमोहन असवाल ने की, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दर्शन लाल चौधरी तथा विशिष्ट अतिथि चक्रधर कुकरेती थे। कार्यक्रम में में सुरेन्द्र लाल आर्य, चक्रधर शर्मा कमलेश, सुखदेव शास्त्री, चन्द्र प्रकाश नैथानी, प्रवेश नवानी, जगमोहन भारद्वाज, गोविन्द डंडरियाल आदि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें