डा. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सम्भाला गढ़वाल मण्डल आयुक्त का कार्यभार
पौड़़ी।नवनियुक्त मंडलायुक्त डा0 बीवीआरसी पुरूषोत्तम ने मंडल मुख्यालय पौड़ी में 31वें गढ़वाल मंडल अायुक्त के रूप अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इससे पूर्व वे केंद्रीय शहरी विकास तथा पर्यटन मंत्री के निजी सचिव रहे। केंद्रीय कार्मिक, वित्त मंत्रालय में दो वर्ष की सेवा तथा डेढ़ वर्ष की तक उच्च शिक्षा हेतु विदेश रहे। जबकि उत्तराकाशी और देहरादून में जिलाधिकारी एवं केदारनाथ त्रासदी के दौरान आपदा आयुक्त व गढ़वाल मंडल विकास निगम में महाप्रबंधक समेत अन्य महत्वपूर्ण पदों पर आसीन रहे। आंध्र प्रदेश के विशाखापटनम के मूल निवासी होने को बावजूद उन्हें उत्तराखंड से खास लगाव रहा है। कहा कि मैं स्वयं का यहीं का ही निवासी समझता हूं। यह बात मंडल आयुक्त ने अपने कैंप कार्यालय पौड़ी में शिष्टाचार भेंट के दौरान कही। उन्होंने कहा कि राज्य की आर्थिकी का बहुत बढ़ा हिस्सा चारधाम यात्रा पर निर्भर है। यात्रा की व्यवस्थाओं को और अधिक बेहतर बनाकर आने वाले श्रद्धालु व पर्यटकों के लिए यात्रा सुगम और यादगार बनायी जाएगी। उन्होंने कहा कि पूर्व में लंबित निर्माण कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करना उनकी प्राथमिकताओं में से एक है। जिससे केंद्र पोषित व बाह्य स्रोतों से राज्य को प्राप्त होने वाली सहायता राशि का समय पर शत प्रतिशत व्यय किया जाएगा। जिससे आने वाली सहायता राशि की मांग को और बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। चारधाम यात्रा मार्ग, रेल परियोजना आदि महत्वपूर्ण कार्यों को तेजी से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गढ़वाल आयुक्त होने के नाते वे यहां के लोगों को आत्मनिर्भर बनने के लिए भी कार्य करेंगे।विकास कार्यों को लेकर मंडलीय बैठक शनिवार 9 फरवरी को गढ़वाल मंडल आयुक्त डा0 बीवीआरसी पुरूषोत्तम की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। जानकारी देते हुए उप निदेशक अर्थ एवं संख्या गढ़वाल मंडल डाण् डीसी बडोनी ने बताया कि बैठक आयुक्त सभागार पौड़ी में प्रातः 11 बजे से आयोजित होगी। जिसमें लोनिवि, जल निगम एवं जल संस्थान, पर्यटन, सिंचाई व शिक्षा आदि की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित मंडलीय अधिकारियों को बैठक में प्रतिभाग करने को कहा है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें