जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कार्यभार ग्रहण किया - TOURIST SANDESH

Breaking

बुधवार, 2 जनवरी 2019

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कार्यभार ग्रहण किया

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कार्यभार ग्रहण किया

पौडी़।जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जिला मुख्यालय में  कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इस मौके पर जिला स्तरीय अधिकारियों ने उनका विधिवत रूप से स्वागत किया। जिलाधिकारी ने प्रातः ही मुख्यालय के सभी जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ उनका परिचय तथा कार्यों की भी विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट किया कि नये साल में विकास कार्यों को तव्वजो दी जाएगी। साथ ही आधे अधूरे लंबित कार्यों को वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पूर्व ही पूर्ण करने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कोई भी जिला स्तरीय अधिकारी उनकी अनुमति के बगैर मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। इसके लिए उन्होंने सभी विभागों को कार्यालय आदेश भी जारी किया। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी लेते हुए कार्य प्रगति की रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों से ली। अपने कार्यभार ग्रहण करने के पहले ही दिन जिलाधिकारी ने सभी विभागों को मुस्तैदी से कार्य करने के भी निर्देश दिये। कहा कि नियमित समय पर अधिकारी व कर्मचारी अपने कार्यालयों में उपस्थित रहें।
इससे पहले जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने शासन में कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवायें दी हैं। जिनमें निदेशक, मंडी परिषद, अपर आयुक्त राजस्व परिषद तथा प्रबन्ध निदेशक कुमाऊ मंडल विकास निगम, मुख्य विकास अधिकारी उधम सिंह नगर, नैनीताल, अल्मोड़ा समेत कई अन्य अहम पदों पर कार्य किया है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें