विजय दिवस को धूम-धाम से मनाने के लिए तैयारी बैठक
जिलाधिकारी सुशील कुमार के निर्देशन पर मुख्य विकास अधिकारी दीप्ति सिंह ने आज जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में 16 दिसम्बर को जनपद में विजय दिवस मनाये जाने हेतु संबंधित अधिकारियांे की बैठक ली। उन्होने कहा कि गत वर्ष की भांति इस बार भी विजय दिवस को भव्य रूप से मनाये जायेगा। जिस हेतु उन्होने सैनिक कल्याण अधिकारी, उपजिलाधिकारी एवं नगर पालिका व पुलिस प्रशासन सहित संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि 1971 की भारत-पाक (पूर्व पाकिस्तान बांग्लादेश) के बीच हुए युद्ध में हमारे देश के वीर सैनिकों ने अदम्य साहस एवं वीरता से विजय प्राप्त की। जिसे हम समस्त देशवासी इस ऐतिहासिक दिन को 16 दिसम्बर विजय दिवस के रूप में हर्ष उल्लास के साथ मनाते आ रहे हैं। कहा कि इन वीर सैनिकों के पराक्रम से सैनिकों के साहस व वीरता को सच्ची श्रद्धाजंली युद्ध में प्रतिभाग करने वाले सैनिक/विधवा को कार्यक्रम में सम्मानित करना व हमारे देश के वीर सैनिकों में उत्साह बढ़ाना है। जिस हेतु उन्होंने सैनिक कल्याण अधिकारी को जनपद में चिन्हित ऐसे वीर सैनिक एवं उनके परिजनों को आयोजित कार्यक्रम में आंमत्रित कर सम्मान हेतु समुचित व्यवस्था करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का आयोजन जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट परिसर में प्रातः 10ः30 बजे की जायेगी। जबकि ठीक प्रातः 10 बजे जनपद मुख्याल के तहसील रोड़ एजेन्सी चैक में नव निर्मित शहीद स्मारक पर पुष्पाजंलि अर्पित कर समारोह का शुभारम्भ करेंगे। कलेक्ट्रेट परिसर में विजय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी द्वारा युद्ध मंे भाग लेने वाले सैनिक/विधवा को शाॅल/अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया जायेगा। साथ ही शैक्षणिक संस्थान के छात्र/छात्राओं द्वारा विजय दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता मंे विजेता उप विजेता स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को भी सम्मानित किया जायेगा। अपर जिलाधिकारी रामजी शरण शर्मा ने आयोजित कार्यक्रम को गम्भीरता से लेने तथा सौंपे गये दायित्व को कुशलता पूर्वक सफल संचालन करने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी स्याम सिंह राणा, पूर्व सूबेदार मेजर राजेन्द्र सिंह सचिव पूर्व सैनिक संघ, एस एच ओ पौड़ी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी द्वारिका प्रसाद, ओनरी कैप्टन मदन सिंह सहायक सैनिक कल्याण अधिकारी पौड़ी, ओनरी कैप्टन मातबर सिंह पूर्व सैनिक कल्याण संघ, संतोष खेतवाल अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, पी सी ध्यानी मानचित्रकार संस्कृति विभाग सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें