अंगद-रावण संवाद का हुआ मंचन - TOURIST SANDESH

Breaking

शनिवार, 3 अक्टूबर 2026

अंगद-रावण संवाद का हुआ मंचन

 अंगद-रावण संवाद का हुआ मंचन 

कोटद्वार। बेलाडाट पदमपुर रामलीला ग्राउंड पर आयोजित श्री बद्री केदार रामलीला में अशोक वाटिका एवं अंगद रावण संवाद का मंचन किया गया । कार्यक्रम में राकेश शाह द्वारा रावण , अरुण कुमार द्वारा मां सीता, ऋतिक द्वारा महाबली हनुमान और सुबोध जदली द्वारा अंगद का चरित्र निभाया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम महापौर, शैलेन्द्र रावत उपस्थित रहे । मुख्य अतिथि द्वारा समस्त जनता को प्रभु श्रीराम के चरित्र का अनुसरण करने का आव्हान किया गया एवं नैतिक मूल्यों के उत्थान का संदेश दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें