विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर किया हवन पूजन का आयोजन
कोटद्वार। आईटीडीए कैल्क बुराँस कोचिंग क्लासेस अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ लैंग्वेज द्वारा सयुंक्त रूप से विश्वकर्मा दिवस पर हवन पूजन यज्ञ का आयोजन कर यांत्रिक यंत्रो का पूजन किया गया। इस अवसर पर आईटीडीए कैल्क संस्थान के निदेशक नन्द किशोर जखमोला ने भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि का प्रथम शिल्पकार बताया। अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ लैंग्वेज की निदेशिका अनीता ज़खमोला तथा बुरांश कोचिंग क्लासेस के निदेशक अरविन्द दुदपुड़ी ने सभी कर्मचारियों तथा छात्र - छात्राओं को विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम मे रजनी रावत, स्वाती कंडवाल, भारत रावत, मोहित ठाकुर, नितेश रावत, सौरभ घनसेला, अंशिका डंगवाल, कशिस, रोशनी देवी सहित समस्त कर्मचारी गण एवं छात्र छात्रायें मौजूद थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें