विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन - TOURIST SANDESH

Breaking

मंगलवार, 15 सितंबर 2026

विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन

विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन 

कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हिंदी दिवस के अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रो. डीएस  नेगी द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ मीरा कुमारी ने हिंदी दिवस के महत्व एवं हिंदी की संवैधानिक स्थिति पर प्रकाश डालते हुए उसकी आवश्यकता पर बल दिया।

 डॉ विजयलक्ष्मी ने भाषा की प्राचीन परंपरा पर अपने विचार प्रस्तुत किया। डॉ प्रियंका भट्ट ने  हिंदी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदी मात्र भाषा नहीं है, बल्कि अंत:चेतन की अभिव्यक्ति है। हिंदी  विभाग के प्रभारी प्रो. अरविंद अवस्थी ने बहुभाषिक विश्व में हिंदी की स्थिति पर प्रकाश डाला। डॉ राकेश कुमार शाह ने भाषाई मेल जोल पर अपने विचार रखें। इस अवसर पर विद्यार्थियों के बीच प्रेरणादायक पुस्तक भी वितरित की गई।  प्राचार्य प्रोफेसर डीएस नेगी ने कहा कि राष्ट्रभाषा की अधिकारिणी हिंदी मात्र राजभाषा बनकर  रह गई है, हमें अपने प्रयासों से उसे सम्मान दिलाना है और यही हिंदी दिवस मनाने की प्रासंगिकता है। यह हमारे ऋषि मुनियों की परंपरा है जो संस्कृति के रूप में फल फूल रही है। इस अवसर पर "हिंदी दिवस का महत्व एवं प्रासंगिकता" विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें  बी. ए. प्रथम सेमेस्टर के अंशुलिका ने प्रथम, खुशी ने द्वितीय और आस्था रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 

इस अवसर पर हिंदी विभाग के सभी प्राध्यापक और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें