शिवा पाण्डेय ने यूजीसी नेट सहायक प्रोफेसर परीक्षा की उत्तीर्ण
कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार की रिसर्च स्कॉलर शिवा पांडे ने यूजीसी नेट (UGC NET) असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा उत्तीर्ण की है। शिवा पांडे वर्तमान में महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. वर्षा के मार्गदर्शन में अंग्रेजी विषय में शोध (पीएचडी) कर रही हैं। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपनी गाइड डॉ. वर्षा को देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के चलते उन्होंने यह परीक्षा उत्तीर्ण की। उनकी इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो डीएस नेगी, अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. निशांत भट्ट, डॉ. रजनी बाला, डॉ जितेंद्र सिंह, डॉ ऐश्वर्या राणा, अरविन्द दुदपुड़ी समस्त कला संकाय के प्राध्यापक गणों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें