29 सितंबर को होंगे छात्रसंघ चुनाव - TOURIST SANDESH

Breaking

मंगलवार, 22 सितंबर 2026

29 सितंबर को होंगे छात्रसंघ चुनाव

 29 सितंबर को होंगे छात्रसंघ चुनाव 

कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में छात्रसंघ चुनाव 29 सितंबर को होंगे तथा चुनाव परिणाम भी उसी दिन घोषित कर दिया जायेगा।

 बृहस्पति को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो डी एस नेगी ने प्रेसवार्ता में वर्ष 2026-27 का चुनावी कार्यक्रम जारी करते हुए बताया कि, छात्रसंघ नामांकन हेतु प्रपत्रों की बिक्री 23 सितम्बर को प्रातः 11:00 बजे से 3:00  अपराह्न तक, नाम वापसी 26 सितम्बर प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे मध्याह्न तक होगी तथा नामांकन पत्रों की जांच 26 सितम्बर अपराह्न् 12:00 बजे से 3:00 बजे अपराहन तक, वैध सूची का प्रकाशन 26 सितम्बर 4 बजे अपराहन , प्रत्याशियों की प्राचार्य / स्थानीय प्रशासन और छात्रसंघ समिति के साथ बैठक 28 सितम्बर प्रातः 10:00 बजे, प्रत्याशियों को सामाग्री वितरण 28 सितम्बर तथा महाविद्यालय स्टाफ की बैठक 28 सितम्बर 1:00 बजे तथा मतदान 29 सितम्बर 2026 प्रातः 8 बजे से 1 बजे अपराहन तक तथा मतगणना 29 सितम्बर चुनाव परिणाम की घोषणा व शपथ ग्रहण चुनाव परिणाम घोषित होने के तुरन्त बाद किया जाएगा। प्रेस वार्ता में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो डी एस नेगी छात्र संघ प्रभारी तथा छात्र संघ समिति के सदस्य डॉ विनोद कुमार डॉ संदीप  कुमार उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें