कर्मवीर जयानंद भारतीय स्मृति सम्मान 2026 से सम्मानित होंगे स्वतंत्र पत्रकार किशोर ह्यूमन
कोटद्वार। शैलशिल्पी उत्तराखण्ड रत्न कर्मवीर जयानंद भारतीय स्मृति सम्मान- 2026 से पिथौरागढ़ निवासी स्वतंत्र पत्रकार एवं आरटीआई कार्यकर्ता किशोर ह्यूमन को सम्मानित किया जाएगा।
यह जानकारी शैलशिल्पी विकास संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विकास आर्य ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया है कि, मूलरूप से ग्राम व पोस्ट झूलाघाट, तहसील एवं जिला पिथौरागढ़ निवासी किशोर ह्यूमन वर्तमान में लिंथोड़ा, सिल्थाम, पिथौरागढ़ में रहकर विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं।
यह सम्मान उन्हें गढ़वाल में स्वतंत्रता आंदोलन के ऐतिहासिक पड़ाव 6 सितम्बर 1932 पौड़ी क्रांति दिवस की 94 वीं वर्षगांठ के अवसर पर 6 सितंबर 2026 को कोटद्वार गढ़वाल में आयोजित होने वाले 9 वें शैलशिल्पी पराक्रम दिवस समारोह के अवसर पर प्रदान किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें