हरेला पर्व के अवसर पर किया पौधरोपण
कोटद्वार। देवभूमि पहल समिति उत्तराखंड द्वारा हरेला पर्व सप्ताह के अंतर्गत शनिवार को हरिसिंहपुर में तथा रविवार को बालासौड़ में पौधारोपण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों ने पर्यावरण संरक्षण और हरित उत्तराखंड के संकल्प के साथ विभिन्न प्रकार के फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया।
अभियान के दौरान आम, लीची, अमरूद, आंवला, हेडा, बहेड़ा कंचनार, नीम , गुलमोहर सहित अनेक पौधों का रोपण किया गया। अध्यक्ष शिवम् नेगी ने बताया कि समिति का उद्देश्य केवल पौधारोपण तक सीमित न रहकर इन पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ना है।
कार्यक्रम में देवभूमि पहल समिति उत्तराखंड के अध्यक्ष शिवम नेगी, महासचिव उत्कर्ष नेगी, कार्यकारिणी सदस्य नैन्सी रावत, अभय जुयाल तथा स्वयंसेवक दीपक मैंदोला, याशिका जाखवाल , रोहित कुमार, हर्षित सहित अन्य स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें