डॉ अरूणा चौधरी हुई सेवानिवृत्त
कोटद्वार। डॉ. पी. डी. बी. एच. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में डॉ. अरुणा चौधरी की सेवा अधिवर्षता पूर्ण होने के अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। डॉ. अरुणा चौधरी ने महाविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में प्रयोगशाला सहायक के पद पर लगभग 36 वर्ष तक सेवारत रही और पूरी ईमानदारी से कार्य किया। महाविद्यालय परिवार ने डॉ. चौधरी को भावभीनी विदाई दी। प्राचार्य प्रो.(डॉ.) डी. एस. नेगी ने इस अवसर कहा कि जिस जज्बे और कर्तव्यनिष्ठा से अपने पद पर रहते हुए डा.चौधरी ने कार्य किया, आने वाली पीढ़ी सदैव स्मरण रखेगी। उन्होंने ने कहा कि डॉ चौधरी में अपने कार्य के प्रति एक जिजीविषा थी अपनी बात को कहने की हिम्मत थी और ये हिम्मत, मेहनत से पैदा होती है, प्रयोगशाला सहायक के पद पर रहते हुए पी. एच. डी. जैसी उपाधि हासिल की। डॉ.चौधरी इसी महाविद्यालय की छात्रा रही और यही से अपने पद पर रहते हुए सेवानिवृत हो रही है, इससे बड़ा उदाहरण और क्या हो सकता है।
डॉ. चौधरी ने भावुक होकर बताया कि एक लड़की के लिए मां और पिता को खोने के बाद सामाजिक रिश्तों को निभाना, जिस पर बीतती है वही जान सकता है। महाविद्यालय परिवार हमेशा मेरे भाई बहन की तरह साथ रहा। इस अवसर पर डॉ. एस. सी. बहुगुणा, डॉ. जितेंद्र सिंह, डॉ. विनोद सिंह भंडारी, डॉ. मीनाक्षी वर्मा ने भी अपने अपने विचार रखे। शिक्षक/ शिक्षणेत्र कर्मचारियों में डॉ. मुकेश रावत,डॉ. पवन भट्ट, अरविन्द दुदपुड़ी , मुकेश बिष्ट, श्री जयवीर सिंह नेगी, कुसुम भंडारी, श्री अजय राणा, कु .शशि रावत, उमेश खुगसाल, शीशपाल राणा, पृथ्वी पाल सिंह, चंडी प्रसाद, अब्दुल जब्बार, राकेश कुमार, नीरज बिष्ट, लीला देवी, शेखर मैठाणी, मुकेश जदली, सत्यपाल, भारत रावत, मो.दिन खान, संदीप चौहान आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन डॉ.जुनिश कुमार ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें