एपीआई पद्धति को समाप्त करने की मांग - TOURIST SANDESH

Breaking

मंगलवार, 2 जून 2026

एपीआई पद्धति को समाप्त करने की मांग

 एपीआई पद्धति को समाप्त करने की मांग 
अरविन्द दुदपुड़ी






कोटद्वार। बीएड प्रशिक्षित युवा संघ के प्रवक्ता अरविन्द दुदपुड़ी ने अशासकीय विद्यालयों मे शिक्षकों की नियुक्ति राज्य लोक सेवा आयोग या अधीनस्थ सेवा चयन आयोग  के माध्यम से लिखित  परीक्षा से कराये जाने तथा पूर्व की भांति या अन्य राज्यों की भांति नियुक्ति में अधिकतम आयु सीमा को समाप्त करने  उच्च शिक्षा में प्राध्यापकों के चयन के लिये एपीआई पद्धति को समाप्त करने, लिखित परीक्षा के माध्यम से प्राध्यापकों का चयन करने की   राज्य सरकार से मांग करते हुए कहा कि एपीआई उत्तराखंड के युवाओं के हित में नहीं है।  साथ ही  उन्होंने मांग करते हुए कहा कि गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय की भांति श्री देव सुमन विश्वविद्यालय, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय तथा अन्य राज्य विश्वविद्यालय  में पीएचडी के लिये 50% सीटों के लिये प्रवेश परीक्षा तथा 50% सीट नेट के माध्यम से संपन्न कराये जाने तथा कुमाऊं विश्वविद्यालय (यूसेट ) उत्तराखंड राज्य पात्रता परीक्षा  में अन्य विषयों की भांति पत्रकारिता और जनसंचार विषय को भी शामिल किया जाए, जिससे उत्तराखण्ड यें युवाओं को समुचित अवसर प्राप्त हो सके।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें