महासंघ समारोह का हुआ आयोजन
कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार में श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय का छात्र महासंघ समारोह बड़ी धूम धाम से आयोजित किया गया। श्री सिद्धबली पब्लिक स्कूल की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना से समारोह की शुरुआत की गई। समारोह मे मुख्य अतिथि लैंसडाउन विधायक दलीप रावत ने अपने सम्बोधन मे कहा कि विश्वविद्यालय छात्र महा संघ का अध्यक्ष का पद का प्रतिनिधित्व राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय को मिलना छात्र-छात्राओं के लिये गौरव का बात है। समाज हित के लिये कार्य करना छात्र संघ की संस्कृति होनी चाहिए। उच्च शिक्षा निदेशक प्रोफेसर विश्व नाथ खाली ने कहा कि शिक्षा के साथ नैतिक शिक्षा और संस्कारो का होना जरूरी है। विधार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री यशवंत पंवार ने कहा कि परिषद ने हर जिले को नेतृत्व करने का अवसर दिया है। छात्र महासंघ के अध्यक्ष अमित काला ने कहा कि अपने कार्यकाल मे विश्व विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं की मांगों का समाधान कराने का प्रयास किया। समारोह मे लोक गायिका हेमा नेगी करासी तथा उनकी टीम ने जगार सहित अन्य लोक गीत जागर की मनमोहक प्रस्तुति दी और छात्र-छात्राओं को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डीएस नेगी ने सभी आगंतुकों का आभार करते हुए समारोह के लिए सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित की समारोह के संरक्षक तथा महाविद्यालय में अभिभावक संघ के अध्यक्ष आशीष काला ने अपने उद्बोधनों मे छात्र-छात्राओं को आगामी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम का संचालन डॉ पदमेश बुड़ाकोटी ने किया।
इस अवसर पर डॉ जूनिश कुमार, प्रो रमेश चौहान, डॉ सुशील बहुगुणा, डॉ एस के गुप्ता, आशीष काला, अरविन्द दुदपुड़ी, आदित्य भंडारी, अनीता भंडारी, लुकमान, यशवंत पंवार, युवराज राणा अखिलेश आयुष विकास कुमार अनुराग कंडवाल आयुष चमोली, रितिका राणा, भूमिका जोशी, सौरभ नौडियाल, मनोज शाह, हिमांशु वर्मा, अभिषेक कुकरेती, आरिफ इमरान, अमित केष्टवाल, आयुष त्रिपाठी, तनिष्का रावत, सृष्टि, मुस्कान, जोया, दिव्यांशी जोशी शिवानी बिष्ट रजनी सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारीगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें