चित्रकला विभाग की विभागीय परिषदीय प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत
कोटद्वार। डॉ० पीतांबर दत्त बड़थ्वाल हिमालयन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार में चित्रकला परिषद के तत्वाधान में आयोजित स्टोन पेंटिंग के विजयी छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डी. एस. नेगी द्वारा प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरित किये गए।
इस अवसर पर विभाग प्रभारी डॉ. विनोद सिंह ने सत्र 2025-26 में चित्रकला विभाग परिषद द्वारा समय-समय पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। प्रतियोगिता में विजयी छात्र छात्राओं में प्रथम स्थान- उषा गुसाईं बी. ए. पंचम सेमेस्टर, द्वितीय स्थान - हर्षिता बी. ए. द्वितीय सेमेस्टर, तृतीय स्थान- स्मृति बी. ए. द्वितीय सेमेस्टर तथा कामिनी नैथानी- बी. ए. पंचम सेमेस्टर एवं ख़ुशी- बी. ए. द्वितीय सेमेस्टर ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया ।
समस्त विजयी प्रतिभागियों को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० (डॉ०) डी० एस० नेगी द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए इस तरह की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने हेतु प्रेरित किया तथा विजयी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं प्रेषित की । कार्यक्रम का संचालन विभाग प्रभारी डॉ० विनोद सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉ. एस. के. गुप्ता, डॉ. अंशिका बंसल तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें