काव्य पाठ एवं मेहंदी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन - TOURIST SANDESH

Breaking

बुधवार, 29 अप्रैल 2026

काव्य पाठ एवं मेहंदी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

 काव्य पाठ एवं मेहंदी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

   कोटद्वार। राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में, छात्र संघ सप्ताह के अंतर्गत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डी. एस. नेगी के संरक्षण में एवं छात्र संघ प्रभारी डॉ. सुशील चंद्र बहुगुणा के निर्देशन में निर्धारित कार्यक्रम के तहत काव्य पाठ और मेहंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। 

काव्य पाठ में आयुषी तिवारी, बी. ए. 4th सेमेस्टर ने प्रथम स्थान, नंदिनी गुप्ता एम. कॉम. 2nd सेमेस्टर ने द्वितीय स्थान, एकता बिष्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। काव्य पाठ प्रतियोगिता में संयोजक के रूप में डॉ. जूनीश कुमार, निर्णायक के रूप में डॉ. कपिल देव, डॉ. मनोरथ नौगाई, डॉ. सोमेश ढौंड़ियाल ने सहयोग किया। 

 मेहंदी प्रतियोगिता में तान्या बी. एस.सी. 4th सेमेस्टर ने प्रथम स्थान , रागिनी प्रभाकर, बी.एड. द्वितीय वर्ष सेल्फ फाइनेंस ने द्वितीय स्थान , सारिका खंतवाल, बी. कॉम. 4th सेमेस्टर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संयोजक के रूप में डॉ. अरुणिमा, निर्णायक मंडल में डॉ. प्रियंका अग्रवाल, डॉ. सुनीता नौटियाल, डॉ. स्वेता कुकरेती थे। 

 महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डी. एस. नेगी ने कहा कि एस तरह की प्रतियोगिता छात्र /छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए जरुरी होते हैं। प्राचार्य ने कहा कि विजेता छात्र /छात्राओं को महाविद्यालय के सांस्कृतिक कार्यक्रम में सम्मानित किया जायेगा। छात्र संघ प्रभारी डॉ. सुशील चंद्र बहुगुणा ने सभी को शुभकामनायें दी और छात्र /छात्राओं को प्रेरित किया की आगे भी होने वाली प्रतियोगिताओ में आप सभी अवश्य प्रतिभाग करें।

महाविद्यालय के वरिष्ठ प्रो. रमेश सिंह चौहान ने सभी विजेता छात्र /छात्राओं को शुभकामनायें  दी।  कार्यक्रम में प्रो. बी. सी. शाह, डॉ. भगवत रावत, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. सुनीता नेगी, शेखर मैठाणी, अनुपम कोठारी छात्र संघ अध्यक्ष विकास कुमार, अनिकेत, शुभम सुयाल आदि छात्र /छात्राएं उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें