वनस्पति विज्ञान विभाग ने किया विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
कोटद्वार। डॉ. पीताम्बर दत्त बर्थवाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। वाद-विवाद प्रतियोगिता का विषय "जल संरक्षण में महिलाओं की भूमिका" था।
कार्यक्रम का शुभारम्भ प्राचार्य प्रो. डी. एस. नेगी द्वारा दीप प्रज्वलन से किया गया। कार्यक्रम विभाग द्वारा करवायी गयी विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी छात्र-छात्राओं का पुरस्कार वितरण किये गये।
वाद-विवाद प्रतियोगिता, प्रथम स्थान: सुप्रिया (बी.एस.सी. चतुर्थ सेम.), द्वितीय स्थान देबाशीष (बी.एस.सी. चतुर्थ सेम.), तृतीय स्थान, वंशिका (बी.एस.सी. चतुर्थ सेम.), ईको-फ्रेंडली दिवाली पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सुप्रिया बुड़ाकोटी (बी.एस.सी. प्रथम सेम.), द्वितीय स्थान देबाशीष (बी.एस.सी. तृतीय सेम.) तथा तृतीय स्थान (संयुक्त रूप से)हर्षित वर्मा (बी.एस.सी. प्रथम सेम.) एवं वंशिका (बी.एस.सी. तृतीय सेम.), चतुर्थ स्थान: रोहित कुमार (बी.एस.सी. तृतीय सेम.), सान्त्वना पुरस्कार, एंजिला ने प्राप्त किया। निबन्ध प्रतियोगिता, प्रथम स्थान, सुप्रिया (बी.एस.सी. चतुर्थ सेम.), द्वितीय स्थान प्रीति नेगी (एम.एस.सी. चतुर्थ सेम.), तृतीय स्थान (संयुक्त रूप से) देबाशीष और वंशिका (बी.एस.सी. चतुर्थ सेम.) ने प्राप्त किया।
सभी विजेता छात्र-छात्राओं को प्राचार्य द्वारा पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. डी. एस. नेगी ने कहा कि जीवन में सफलता पाने के लिए निरंतर प्रयास, अनुशासन और आत्मविश्वास अत्यन्त आवश्यक है। आज जिन विद्यार्थियों को पुरस्कार मिल रहा है वे सभी अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। साथ ही, जो विद्यार्थी आज पुरस्कार से वंचित रह गए हैं उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है, असफलता ही सफलता की पहली सीढ़ी होती है।
विभाग प्रभारी डॉ. राखी डिमरी द्वारा समस्त छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों के उत्साहवर्धन हेतु प्राचार्य को धन्यवाद दिया गया। कार्यक्रम में डॉ. चन्द्रप्रभा कण्डवाल, डॉ. सुमन सिंह, डॉ. रंजना सिंह, डॉ. श्वेता कुकरेती, डॉ. श्रुति अग्रवाल, वीरेन्द्र सैनी, शीशपाल राणा, कुलदीप, स्नातक व स्नातकोत्तर के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. श्वेता कुकरेती एवं श्री देबाशीष द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें