पी०टी०ए० गठन की प्रक्रिया शुरू
कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सत्र 2025-26 हेतु अभिभावक शिक्षक संघ (पी०टी०ए०) की गठन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यह जानकारी प्राचार्य प्रोफेसर डी०एस० नेगी ने दी। उन्होंने बताया कि, पी०टी०ए० के गठन हेतु महाविद्यालय में 29 मार्च को प्रातः 11.00 बजे समस्त छात्र/छात्राएं अपने अभिभावकों को उपस्थित होने के सम्बन्ध में सूचित करने के लिए छात्र-छात्राओं को निर्देशित किया जा चुका है। जिससे अभिभावकों की उपस्थिति में सत्र 2025-26 के लिए महाविद्यालय में पी०टी०ए० का गठन किया जा सके।
पी०टी०ए० गठन हेतु अनिवार्य प्रपत्र सचिव, पी०टी०ए० (डॉ० विनोद सिंह) से प्राप्त कर एवं पूरित करके 28 मार्च, अपराह्न 1.00 बजे तक अनिवार्य रूप से चित्रकला विभाग में जमा करने का प्राविधान किया गया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें