साइबर सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण सेवा पर जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन - TOURIST SANDESH

Breaking

मंगलवार, 3 फ़रवरी 2026

साइबर सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण सेवा पर जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

साइबर सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण सेवा पर जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन 



दिल्ली। (31जनवरी) भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) द्वारा प्रायोजित TRAI CAP (Consumer Awareness Program) का आयोजन उत्तर दिल्ली में FCRS द्वारा आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य आम उपभोक्ताओं को साइबर सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण दूरसंचार सेवाओं के प्रति जागरूक करना था। इस महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम में 125 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, युवा वर्ग, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा आम नागरिकों की सक्रिय उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता बीके सोमनाथ थे। उन्होंने साइबर सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि आज के डिजिटल युग में मोबाइल, इंटरनेट और सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग अत्यंत आवश्यक हो गया है। बीके सोमनाथ ने अपने सत्र में ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी कॉल और लिंक, डेटा सुरक्षा, मजबूत पासवर्ड की आवश्यकता, डिजिटल सतर्कता, जैसे विषयों को सरल और प्रभावी उदाहरणों के माध्यम से समझाया। उन्होंने कहा TRAI द्वारा उपभोक्ताओं को प्रदान किए गए अधिकारों और गुणवत्तापूर्ण सेवा से जुड़े नियमों की भी जानकारी दी। प्रतिभागियों ने साइबर फ्रॉड, नेटवर्क गुणवत्ता, कॉल ड्रॉप, डेटा सुरक्षा और उपभोक्ता शिकायतों से जुड़े कई प्रश्न पूछे, जिनका बीके सोमनाथ ने उत्तर दिया।  प्रतिभागियों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम आज की आवश्यकता हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें