पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कर प्रकृति संरक्षण का दिया संदेश - TOURIST SANDESH

Breaking

रविवार, 8 फ़रवरी 2026

पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कर प्रकृति संरक्षण का दिया संदेश

 पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कर प्रकृति संरक्षण का दिया संदेश 



कोटद्वार। गब्बर सिंह कैंप में INTACH कोटद्वार द्वारा राष्ट्रीय ‘ट्री ऑफ लाइफ’ पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। INTACH कोटद्वार चैप्टर द्वारा गब्बर सिंह कैंप, कोटद्वार में “ट्री ऑफ लाइफ” विषय पर राष्ट्रीय पोस्टर एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के लगभग 20 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का संयुक्त आयोजन गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर के सहयोग से किया गया, जिसमें ट्रिपटिक कंसल्टेंसी, कैंप अद्वैत, दुगड्डा तथा सहोदय स्कूल्स कॉम्प्लेक्स का विशेष सहयोग रहा।

यह कार्यक्रम INTACH हेरिटेज एजुकेशन एंड कम्युनिकेशन सर्विस (HECS), नई दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को वृक्षों के महत्व, पर्यावरण संरक्षण, सांस्कृतिक विरासत तथा सतत जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक कला एवं विचारपूर्ण लेखन के माध्यम से प्रकृति के प्रति अपनी संवेदनशीलता और संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता को प्रभावशाली रूप से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का आयोजन INTACH कोटद्वार चैप्टर की कन्वीनर शंभवी पादुकोण-राणा के मार्गदर्शन में किया गया। प्रसिद्ध नेचुरलिस्ट एवं INTACH सदस्य वृंदा बजाज ने प्रतिभागियों से संवाद कर उन्हें प्रकृति से आजीवन जुड़ाव के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर के सदस्यों द्वारा विद्यार्थियों को कैंप स्थित वर्मी-कम्पोस्ट ईकाई एवं नर्सरी का मार्गदर्शित भ्रमण कराया गया तथा ईकाई की जानकारी दी गयी।

कार्यक्रम पर्यावरण जागरूकता, विरासत शिक्षा तथा सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें