22, 23 और 24 नवम्बर को धूमधाम से आयोजित होगा भरत महोत्सव
भरत महोत्सव आयोजन समिति-2025 का हुआ गठन
कोटद्वार। सामाजिक संस्था डू समथिंग सोसाइटी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय भारत नामधेय भरत महोत्सव के नौवें संस्करण का आयोजन एम.के. वी. एन. स्पोर्टस एण्ड़ एम्यूजमेन्ट पॉर्क, निकट एमकेवीएन स्कूल कण्वघाटी में 22, 23 तथा 24 नवम्बर को धूमधाम के साथ आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी संस्था के सचिव विपिन जदली ने दी। उन्होंने बताया कि, तीन दिवसीय इस वार्षिक उत्सव में छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि, तीन दिवसीय कार्यक्रमों के कुशल संचालन के लिए समिति के कार्यालय में एक बैठक आयोजित कि गई, जिसमें भरत महोत्सव आयोजन समिति-2025 का गठन किया गया।
आयोजन समिति में अध्यक्ष- राजेन्द्र प्रसाद पन्त, उपाध्यक्ष- रिपुदमन सिंह बिष्ट, जनार्द्धन ध्यानी, महिला उपाध्यक्ष-डॉ0 मंजू कपरवाण, बीना मित्तल, महोत्सव सचिव- शंकर दत्त गौड, राजेन्द्र बिष्ट, महोत्सव सह-सचिव - रेखा नेगी, डॉ0 अनुराग शर्मा, संयोजक दीपक कुकरेती, शूरवीर खेतवाल, महोत्सव सह-संयोजक - विकास देवरानी, सुनीता नैथानी, कविता रावत, ज्योति कुलाश्री, क्रीडा सचिव- अशोक जखमोला, सोहन लाल भारद्वाज, देवेन्द्र सिंह बिष्ट, कै0 ठाकुर सिंह गुसांई, सांस्कृतिक सचिव - नितिश कुमार, प्रचार सचिव- शशिभूशण अमोली, दिनेश चन्द्र, राहुल कुमार, अरूण असवाल को चुना गया।
संरक्षक मंडल में प्रकाश चन्द्र कोठारी, कै0 डी0पी0 बलूनी, डॉ0(प्रो0) कमल घन्शाला, चाँद मौला बख्श, सत्य प्रकाश थपलियाल, सत्य नारायण नौटियाल, हरि सिंह भण्डारी, सिन्धु कोठारी, विजय माहेश्वरी, शिव प्रकाश कुकरेती, जीत सिंह पटवाल, प्रवेश नवानी, बीना मित्तल, कै0 पी0एल0 खंतवाल, सुरेन्द्र लाल आर्य, कर्नल बी0बी0 ध्यानी, कै0 सतीश ध्यानी, एस0पी0 उनियाल, अजय पाल सिंह रावत का चयन किया गया।
इस अवसर पर संस्था ने अपने प्रेरणास्रोत पूज्य देवी प्रसाद कोठारी, गोदावरी देवी कोठारी, सर्वोदय सेवक स्व0 मानसिंह रावत, सर्वोदय सेविका स्व0 शशि प्रभा रावत, स्व0 विनोद कुकरेती, स्व0 जगमोहन भारद्वाज, स्व0 जनार्दन बुड़कोटी को याद कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
उन्होंने बताया कि, विगत वर्षों की भाँति, इस वर्ष भरत महोत्सव में 21 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा। भरत महोत्सव-2025 में-श्लोक वाचन प्रतियोगिता, वॉलीबॉल प्रतियोगिता, तायक्वांडो प्रतियोगिता, स्लो साइकिल, सुलेख प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता, कीर्तन प्रतियोगिता, योग प्रतियोगिता, कबड्डी प्रतियोगिता, क्राफ्ट प्रतियोगिता, गायन प्रतियोगिता, सुपर शैफ, रंगोली प्रतियोगिता, एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य, फैन्सी ड्रेस शो, विज्ञान व प्रर्यावरण प्रदर्शनी, मेहन्दी प्रतियोगिता, पेन्टिंग प्रतियोगिता, क्राफ्ट प्रतियोगिता, इंस्टू्रमेंटल म्युजिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी जिसमें जीतने वाले प्रतिभागियों को ट्रॉफी, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र दिये जायेंगे। भरत महोत्सव में विभिन्न क्षेत्रों के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले मनीषियों को भी सम्मानित किया जायेगा। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी मयंक प्रकाश कोठारी ‘भारतीय’, पुष्पा केष्टवाल सहित संस्था के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें