संगठन को वृहत स्वरूप प्रदान किया जायेगा - TOURIST SANDESH

Breaking

रविवार, 11 फ़रवरी 2024

संगठन को वृहत स्वरूप प्रदान किया जायेगा

 संगठन को वृहत स्वरूप प्रदान किया जायेगा 
देहरादून बैठक में उपस्थित एल्युमिनी के सदस्य

देहरादून। जीपीएस एल्युमिनी मीट की आयोजित बैठक में संगठन को वृहत स्वरूप प्रदान करने पर व्यापक चर्चा हुई। चर्चा में वक्ताओं ने कहा कि, समाज हित में संगठन को वृहत स्वरूप प्रदान किया जायेगा तथा राजकीय पालीटेक्निक श्रीनगर गढ़वाल के पूर्व सभी संस्थागत छात्रों को संगठन से जोड़ने के लिए व्यापक अभियान चलाया जायेगा। साथ ही वक्ताओं ने कहा कि, राजकीय पालीटेक्निक श्रीनगर गढ़वाल में शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्र-छात्राओं को तकनीकी रूप से दक्ष करने तथा रोजगारोन्मुख बनाने के लिए भविष्य में श्रीनगर में विशेष अभियान चलाया जायेगा। निर्धन छात्रों के लिए आर्थिक मदद उपलब्ध कराने पर भी विचार किया जायेगा। बैठक में तय किया गया कि, संगठन की अगली बैठक 25 फरवरी 2024 को देहरादून में आयोजित की जायेगी। 

बैठक में वीरेन्द्र सिंह गुसांई , नवीन उनियाल, कमल किशोर उनियाल, मकान सिंह नेगी, दिवाकर धस्माना, निरजंन सिंह रावत, सुभाष चन्द्र नौटियाल जिला पंचायत हाल देहरादून में तथा नागेन्द्र पोखरियाल, वीर भद्र रतूड़ी, पंकज थपलियाल, यश कश्यप, भगवती प्रसाद गोस्वामी, ओमजी गुप्ता, विमल भट्ट, सुशील भट्ट, मनोज देवली आदि आनलाइन उपस्थित थे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें