धूमधाम से मनाया इगास पर्व - TOURIST SANDESH

Breaking

शुक्रवार, 4 नवंबर 2022

धूमधाम से मनाया इगास पर्व

 धूमधाम से मनाया इगास पर्व

कोटद्वार | सामाजिक सहकारों के लिए समर्पित सामाजिक संस्था उत्तराखंड राइजिंग के तत्वावधान में अटल उत्कृष्ट आदर्श राजकीय इण्टर काॅलेज कण्वघाटी, कण्वनगरी कोटद्वार में उत्तराखण्ड का लोकपर्व इगास धूमधाम से मनाया गया | कार्यक्रम के मुख्य आयोजक शिक्षक राकेश मोहन ध्यानी ने उपस्थित सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि, आने वाली पीढ़ी को अपनी संस्कृति का ज्ञान कराना ही कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है | मुख्य वक्ता डाॅ नन्दकिशोर ढौंडियाल ने कहा कि, हमारी लोक संस्कृति हमारे लोकाचार तथा लोक परम्पराओं में समायी हुई है परन्तु वर्तमान पीढ़ी लोकाचार तथा लोक परम्पराओं से अनभिज्ञ होती जा रही है, ऐसे समय लोकसंस्कृति का ज्ञान कराने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रमों की उपयोगिता बढ़ जाती है | कार्यक्रम के आयोजन के लिए शिक्षक राकेश मोहन ध्यानी की प्रशंसा करते हुए कहा कि, वे निरन्तर लोकसंस्कृति तथा लोकभाषा के लिए कार्य कर रहे हैं | इस अवसर पर उजास पर्व इगास का महत्वपूर्ण लोकपम्परा  भैलो का आयोजन भी किया गया |

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रमाकांत कुकरेती, झंड़ीचौड़ के पार्षद अमित नेगी, इन्दु नौटियाल, सामाजिक कार्यकर्ता गौरव कुकरेती, कुलदीप मैन्दोला, जितेंद्र काला( जिला प्रभारी भारत स्वाभिमान कोटद्वार) , राजेश रावत(राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) , व्यायाम शिक्षक उमेश चन्द्र, जितेंद्र काला( जिला प्रभारी भारत स्वाभिमान कोटद्वार) , राजेश रावत( राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) , व्यायाम शिक्षक उमेश चन्द्र, विद्यालय के छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित थे | कार्यक्रम का संचालन सुभाष चंद्र नौटियाल ने किया |



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें